बॉलीवुड

लैम्बोर्गिनी कार चलाते हुए रजनीकांत की फोटो हुई वायरल, फैंस ने ट्विटर पर ट्रेंड किया #LionInLamborghini

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं और इस बात में कोई शक नहीं कि उनके चाहनेवाले भी उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं. तभी तो जब रजनीकांत की फिल्में रिलीज होती हैं तो सिनेमाघरों के बाहर का मंजर किस त्यौहार से कम का नहीं होता.

लैम्बोर्गिनी कार चलाते हुए रजनीकांत की फोटो हुई वायरल, फैंस ने ट्विटर पर ट्रेंड किया #LionInLamborghini
रजनीकांत (Photo Credits: Instagram)

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं और इस बात में कोई शक नहीं कि उनके चाहनेवाले भी उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं. तभी तो जब रजनीकांत की फिल्में रिलीज होती हैं तो सिनेमाघरों के बाहर का मंजर किसी त्यौहार से कम का नहीं होता. एक्टिंग में बड़ा नाम कमाने के साथ ही सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी रजनीकांत अपना पक्ष रखते आए हैं. अब सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट फोटोज वायरल (Viral) हो चली है जिसे देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं. इस फोटो में वो अपने परिवार के साथ और इसके अलावा लैम्बोर्गिनी कार (Lamborgini Car) चलाते हुए नजर आ रहे हैं.

इंटरनेट पर वायरल (Viral) हो रही पहली फोटो में वो बेटी सौंदर्या, दामाद विशागन वनंगमुदी और पोते वेद के साथ नजर आ रहे हैं. काफी समय बाद फैंस के लिए भी पूरे परिवार को एक साथ देखना किसी ट्रीट से कम नहीं था. इसके अलावा दूसरी फोटो में रजनीकांत स्वयं लैम्बोर्गिनी कार चलाते दिख रहे हैं.

चेहरे पर मास्क पहने रजनीकांत गाड़ी में बैठे नजर आए. इस फोटो के वायरल होने के बाद फैंस ने ट्विटर पर #LionInLamborghini ट्रेंड करा कर उनके प्रति अपने पेम को व्यक्त किया है.

इन ट्वीट्स पर डालें एक नजर: 

ये भी पढ़ें: Bomb Hoax at Rajinikanth’s House: सुपरस्टार रजनीकांत के घर बम की खबर निकली अफवाह, 8वीं कक्षा के छात्र ने दी थी गलत जानकारी

इस उम्र में भी रजनीकांत का जोश और जज्बा यूं ही बरकरार है और इसे देखकर लोग उनकी काफी सराहना कर रहे हैं. इसी के साथ मास्क पहने रजनीकांत की एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में भी प्रशंसा की जा रही है.

गौरतलब है कि रजनीकांत को लेकर ये कहा जा रहा है कि वो आनेवाले नवंबर महीने में अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सकते हैं. हालांकि इसे लेकर अब तक किसी भी तरह की औपचारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).