देश

Salman Khan's Father Salim Khan Threat: सलमान खान के पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान मिली धमकी, मुंबई पुलिस जांच में जुटी

फिल्म अभिनेता सलमान खान गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं. सलमान खान को आये दिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी के बीच अब उनके पिता सलीम खान को धमकी मिली है

Salman Khan's Father Salim Khan Threat: सलमान खान के पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान मिली धमकी, मुंबई पुलिस जांच में जुटी
(Photo Credits Instagram)

Salman Khan Father Salim Khan Threat: फिल्म अभिनेता सलमान खान गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं. सलमान खान को आये दिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी के बीच अब उनके पिता सलीम खान को धमकी मिली है. उनके पिता को यह धमकी एक अनजान महिला जो बुर्का में थी उसने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दी है. मुंबई पुलिस के अनुसार सलीम खान मुंबई के बांद्रा में सुबह की सैर पर जब निकले थे. उसी समय उनके पास वह महिला आई और उनसे लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेते हुए उन्हें धमकाया.

फिलहाल सलीम खान की तरफ से मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. सीसीटीवी की मदद से बांद्रा पुलिस ने मामले में किसी एक गिरफ्तार किया है. जिससे पुलिस महिला के बारे में पूछताछ कर रही है. हालांकि सलीम खान को धमकी देने वाली महिला अभी भी फरार हैं. जिसकी मुंबई पुलिस को तलाश हैं. यह भी पढ़े: Goldy Brar Threatens to Kill Salman Khan: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी, काले हिरण के शिकार से जुड़ा है मामला

 सलमान खान को कई बार मिल चुकी है धमकी:

सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. कुछ समय पहले ही उनके मुंबई के बांद्रा स्थित  गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलीबारी की गई थी. अब कुछ महीने बाद ही उनके पिता सलीम खान को बुर्का पहनी हुई एक महिला ने धमकी दी है.

सलीम खान को 18 सितंबर को मिली धमकी:

महिला के बारे में बताया जा रहा है कि वह एक अन्य शख्स के साथ स्कूटी पर आई थी. सलीम खान को धमकी देकर वो महिला वहां से फरार हो गई. मुंबई पुलिस के अनुसार सलमान खान के पिता सलीम को यह धमकी 18 सितंबर यानी एक दिन पहले को मिली हैं. फिलहाल मामले में केस दर्ज पुलिस जांच में जुट गई है.

भाई जान मुंबई से हैं बाहर!

बताया जा रहा है कि सलमान मुंबई में नहीं है. वे शहर से कहीं बाहर हैं. बीती रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. संभावनाएं जताई जा रही हैं कि सलमान अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग के सिलसिले में बाहर गए है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब गैंगस्टर की तरफ से सलमान खान के परिवार को धमकी दी गई है. सालों से ये सिलसिला चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).