बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही है 'राजी' की रफ्तार, दूसरे हफ्ते भी कर रही है जमकर कमाई
आलिया भट्ट की 'राजी' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. दूसरे हफ्ते भी इस फिल्म का दमदार प्रदर्शन जारी है. धीरे-धीरे यह फिल्म '100 करोड़ क्लब' की और बढ़ रही है.
आलिया भट्ट की 'राजी' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. दूसरे हफ्ते भी इस फिल्म का दमदार प्रदर्शन जारी है. धीरे-धीरे यह फिल्म '100 करोड़ क्लब' की और बढ़ रही है. पहले हफ्ते में ही इस फिल्म ने 56.59 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी और दूसरे हफ्ते में भी कमाई का यह सिलसिला जारी है. इस फिल्म ने मंगलवार को 3.30 करोड़ रुपए की कमाई की. दूसरे हफ्ते में 'राजी' का मुकाबला हॉलीवुड की फिल्म 'डेडपूल-2' से था. 'डेडपूल-2' को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है पर इसके बावजूद राजी बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जमकर कमाई कर रही है.
आइए जानते हैं कि 'राजी' ने दूसरे हफ्ते में हर दिन कितने करोड़ रुपए कमाए :-
1. शुक्रवार :- 4.75 करोड़
2. शनिवार :-7.54 करोड़
3. रविवार :- 9.45 करोड़
4. सोमवार :-3.70 करोड़
5. मंगलवार:-3.30 करोड़
कुल मिलाकर 'राजी' अभी तक 85.33 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. इन आकड़ों की जानकारी ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी.
#Raazi refuses to slow down... Next target: ₹ 100 cr... [Week 2] Fri 4.75 cr, Sat 7.54 cr, Sun 9.45 cr, Mon 3.70 cr, Tue 3.30 cr. Total: ₹ 85.33 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 23, 2018
'राजी' कश्मीर की एक लड़की सहमत की कहानी है जिसकी शादी पाकिस्तान के एक परिवार में कर दी जाती है ताकि वो भारत की एक एजेंसी तक खूफिया जानकारी पहुंचा सकें. इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान भी अहम भूमिका में हैं. राजी का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. यह फिल्म 11 मई, 2018 को रिलीज हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2018 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

