प्रियंका और निक की शादी में खेला जाएगा क्रिकेट मैच, ये रही पूरी Details

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की चर्चा हर कोई कर रहा है. शादी के जश्न की शुरुआत हो चुकी है. कई मेहमान भी जोधपुर पहुंच चुके हैं. अब ऐसी खबर सामने आई है कि निकयंका की शादी में एक क्रिकेट मैच भी खेला जाएगा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Instagram)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी की चर्चा हर कोई कर रहा है. शादी के जश्न की शुरुआत हो चुकी है. कई मेहमान भी जोधपुर पहुंच चुके हैं. अब ऐसी खबर सामने आई है कि निकयंका की शादी में एक क्रिकेट मैच भी खेला जाएगा. डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार इस मैच में P और N नाम की दो टीमें होगी. यह मैच दुल्हन और दूल्हे के परिवार के बीच शनिवार को होगा. मैच में प्रियंका और निक भी कुछ देर के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. मैच के बाद शनिवार को ही प्रियंका की हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया है.

प्रियंका और निक की शादी के लिए कुछ ख़ास नियम बनाए गए हैं. किसी भी मेहमान को अपना मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं हैं. हर किसी को एक बिना कैमरा वाला मोबाइल दिया जाएगा, जिसे वह शादी के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं.

.यह भी पढ़ें:-  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में VIP गेस्ट्स को भी मानने होंगे ये Rules

वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका और निक की शादी रविवार को होगी. एक ही दिन में क्रिस्चियन और हिन्दू रीति-रिवाजों से प्रियंका और निक की शादी की जाएगी. बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक की शादी के दिल्ली वाले रिसेप्शन में पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं. निकयंका की शादी से जुड़ी अपडेट्स के लिए लेटेस्टली के साथ बने रहें

 

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुबई में फंसे जोधपुर के 120 श्रद्धालु; युद्ध के माहौल में संतों ने आध्यात्मिक कार्यक्रमों से बढ़ा रहे है मनोबल; देखें VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\