प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के मुंबई रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड आया सामने, देखें Video
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) मुंबई में बॉलीवुड स्टार्स के लिए एक शानदार रिसेप्शन रखने वाले हैं.
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) मुंबई में बॉलीवुड स्टार्स के लिए एक शानदार रिसेप्शन रखने वाले हैं. अब इस रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड सामने आ चुका है. 20 दिसंबर को इस ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया जाएगा. आइफा के इन्स्टाग्राम पेज पर प्रियंका और निक के मुंबई रिसेप्शन का ऑफिशियल इनवाइट शेयर किया गया है. इस इनविटेशन के अनुसार मुंबई (Mumbai) के ताज लैंड्स एंड (Taj Lands End) होटल में प्रियंका और निक का रिसेप्शन रखा जाएगा. कार्यक्रम की शुरुआत रात 9 बजे होगी.
एक नजर डाले प्रियंका और निक के मुंबई रिसेप्शन के इनविटेशन कार्ड पर:-
आपको बता दें कि प्रियंका और निक के मुंबई रिसेप्शन में तमाम बॉलीवुड स्टार्स शिरकत करेंगे. इससे पहले 1 और 2 दिसंबर को प्रियंका-निक ने जोधपुर में क्रिस्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी. फिर दिल्ली में एक शानदार रिसेप्शन रखा गया था. दिल्ली वाले रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे. उन्होंने निक और प्रियंका को खास अंदाज में बधाई दी थी. अब देखना होगा कि निकयंका के मुंबई वाले रिसेप्शन में कौन से स्टार्स शामिल होते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2018 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

