लोग सिनेमाघरों में फिल्में देखने के लिए उत्सुक हैं: अनिल कपूर

अभिनेता अनिल कपूर के पास 2021 में कई शैलियों के प्रोजेक्ट्स हैं और वे उम्मीद कर हैं कि आने वाला साल फिल्म बिरादरी समेत सभी के लिए अच्छा हो.

अनिल कपूर (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 6 जनवरी: अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) के पास 2021 में कई शैलियों के प्रोजेक्ट्स हैं और वे उम्मीद कर हैं कि आने वाला साल फिल्म बिरादरी समेत सभी के लिए अच्छा हो. फिलहाल कपूर 'एके बनाम एके' में अपनी भूमिका के लिए अच्छी प्रतिक्रियाएं पाने में व्यस्त हैं. यह शो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आया है और इसमें उनके सह-कलाकार अनुराग कश्यप हैं. इसे विक्रमादित्य मोटवाने (Vikramaditya Motvaane) ने निर्देशित किया है. कपूर ने आईएएनएस को बताया, "जब लोग आपकी फिल्म और आपके प्रदर्शन को पसंद करते हैं, तो आप अच्छा महसूस करते हैं. मुझे खुशी है कि लोगों ने फिल्म को पसंद किया."

इंडस्ट्री के धीरे-धीरे खुलने को लेकर उन्होंने कहा, "कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो केवल बड़े पर्दे के लिए बनाई जाती हैं. मेरी कुछ फिल्में इस साल रिलीज होने जा रही हैं, मुझे आशा है कि दर्शक उन्हें सिनेमाघरों में देखेंगे. मुझे यकीन है कि लोग सिनेमाघरों में फिल्में देखने के लिए उत्सुक हैं. कुछ ऐसी फिल्में हैं जो आपको बड़े पर्दे पर और ओटीटी प्लेटफार्मों पर एक जैसा आनंद देती हैं और 'एके बनाम एके' उन फिल्मों में से एक है."

यह भी पढ़े: आखिर क्यों फ्लॉप हो गई थी अनिल कपूर और श्रीदेवी की महंगी फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’, डायरेक्टर सतीश कौशिक ने खोला राज.

उन्होंने आगे कहा, "अब वैक्सीन को भी सरकार ने अप्रूव कर दिया गया है, इसलिए मैं प्रार्थना करता हूं कि थिएटर फिर से पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे और लोग इस साल सिनेमाघरों में फिल्में देखेंगे. मैं जिंदगी को लेकर सकारात्मक सोच रखता हूं कि भगवान की मर्जी है इसलिए सब अच्छा ही होगा. मुझे पूरा भरोसा है कि साल 2021 फिल्म बिरादरी समेत सभी के लिए एक बहुत अच्छा साल होगा." अनिल कपूर अब करण जौहर की ऐतिहासिक ड्रामा 'तख्त' में, कॉमेडी ड्रामा 'जुग जुग जियो' और संदीप वांगा रेड्डी की क्राइम ड्रामा 'एनिमल' में नजर आएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट