इंस्टाग्राम पर अनन्या पांडे के फॉलोअर्स की संख्या हुई 1 मिलियन
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुवात कर रही नवोदित अभिनेत्री अनन्या पांडे के फ़ॉलोवेर्स की संख्या इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन पर पहुंच गई है.
फिल्म "स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2" (Student of the Year 2) के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुवात कर रही नवोदित अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Panday) के फॉलोअर्स की संख्या इंस्टाग्राम (Instagram) पर 1 मिलियन पर पहुंच गई है. सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे के प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है और अभिनेत्री अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने दैनिक जीवन से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर के अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती है.
अपनी इस उपलब्धि पर अभिनेत्री ने एक बूमरेंग वीडियो के जरिये अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया है और उनसे मिल रहे प्यार के प्रति आभार व्यक्त किया है. इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अनन्या ने कैप्शन भी लिखा.
यह भी पढ़ें: अपनी इस एक्स गर्लफ्रेंड की वजह से ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ का हिस्सा नहीं बन पाए थे ईशान खट्टर
अभिनेत्री अनन्या पांडे 'लैक्मे इंडिया' (Lakme India) को एंडोर्स करने वाली भारत की सबसे युवा सेलिब्रिटी है. युवा अभिनेत्री वर्तमान में टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी डेब्यू फिल्म में व्यस्त है और फ़िल्म के प्रति अपना बेस्ट देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2019 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

