बॉलीवुड

सलमान खान-शाहरुख खान को एक फिल्म में कास्ट करने जा रहे हैं निखिल आडवाणी? जानें सच्चाई 

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं. इस बीच अब मीडिया में खबर वायरल हो रही थी कि शाहरुख खान और सलमान खान जल्द ही प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी की अगली फिल्म में एक साथ नजर आएंगे.

सलमान खान-शाहरुख खान को एक फिल्म में कास्ट करने जा रहे हैं निखिल आडवाणी? जानें सच्चाई 
सलमान खान, निखिल आडवाणी और शाहरुख खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं. इस बीच अब मीडिया में खबर वायरल (Viral) हो रही थी कि शाहरुख खान और सलमान खान जल्द ही प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी (Nikhil Advani) की अगली फिल्म में एक साथ नजर आएंगे. मीडिया में आई लेटेस्ट रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा रहा था कि निखिल ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट में एक साथ काम करने के लिए शाहरुख और सलमान को मना लिया है.

हालांकि निखिल आडवाणी ने अब खुद ट्विटर पर इस बात को पूरी तरह से गलत करार दिया. शाहरुख और सलमान को एक फिल्म में एक साथ कास्ट करने की बात को गलत बताते हुए निखिल ने ट्विटर पर लिखा, "अभी अभी मैंने यह खबर पढ़ी कि शाहरुख खान और सलमान खान के साथ में एक एडवेंचर फिल्म का निर्माण कर रहा हूं. मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि यह खबर पूरी तरह से झूठ और बेबुनियाद है. यह किसी की कल्पना का नतीजा नजर आता है. इस प्रकाशन या पत्रकार ने एक बार भी मुझसे आकर इस बारे में बात करने की कोशिश नहीं की."

ये भी पढ़ें: COVID-19: सलमान खान और शाहरुख खान ने दान किये कितने पैसे? दबंग 3 प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने दिया इस सवाल का जवाब

आपको बता दें कि शाहरुख खान और सलमान खान फिल्म 'करण अर्जुन' (Karan Arjun) में एक साथ नजर आ चुके हैं. इसके बाद से ही बीते काफी समय से इन्हें एक साथ देखने को दर्शक बेताब हैं. इसी बीच शाहरुख खान और सलमान खान को लेकर आई इस खबर ने फैंस के मन में उम्मीद जगा दी थी लेकिन अब निखिल आडवाणी ने खुद इन खबरों को अफवाह करार दिया है

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2020 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).