PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश
अली हाजी, खुश मुलिक और वीर पंचाल द्वारा लिखी गई यह फिल्म दोस्ती, गलत फैसलों और जबरदस्त पार्टी के बीच पैदा होने वाले हास्यास्पद हालात को दिखाती है. 'पार्टी एनिमल्स' 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
PartyAnimals New Song Released: यूडली फिल्म्स की आगामी कॉमेडी फिल्म 'पार्टी एनिमल्स' का नया पार्टी एंथम 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़ हो गया है. फिल्म के ट्रेलर को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद मेकर्स ने दर्शकों के लिए यह हाई-एनर्जी ट्रैक लॉन्च किया है. सारेगामा द्वारा प्रस्तुत इस गाने का संगीत सनी जंडू ने तैयार किया है, बोल हैरी कहलोन ने लिखे हैं और इसे सुयश राय ने अपनी दमदार आवाज़ दी है.
'शीशे वाइब्रेट' अपनी जोशीली बीट्स, दमदार म्यूजिक और पार्टी वाइब के साथ युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर देता है. यह गाना दोस्तों के साथ मस्ती, बेफिक्र अंदाज़ और पार्टी के पागलपन को बखूबी दर्शाता है. फिल्म के युवा और बेबाक टोन के साथ यह ट्रैक पूरी तरह मेल खाता है और कहानी के मजेदार माहौल को और भी रोमांचक बनाता है.
गाने को लेकर अभिनेता अर्जुन तंवर ने कहा, "‘शीशे वाइब्रेट’ की शूटिंग करना बेहद मज़ेदार अनुभव था. पूरी कास्ट ने सेट पर खूब मस्ती की और वही एनर्जी गाने में भी साफ़ दिखाई देती है. यह गाना खुलकर एंजॉय करने और दोस्तों के साथ यादगार पल बिताने का जश्न है. मुझे पूरा भरोसा है कि यह ट्रैक हर पार्टी प्लेलिस्ट का हिस्सा बनेगा और लोगों को झूमने पर मजबूर कर देगा."
रवि छाबड़िया के निर्देशन में बनी 'पार्टी एनिमल्स' का निर्माण यूडली फिल्म्स के बैनर तले विक्रम मेहरा और सिद्धार्थ आनंद कुमार ने किया है. फिल्म में विराज गेहलानी, अर्जुन तंवर, प्रगति नागपाल, नकियाह हाजी, आलम खान, साकिब अयूब, कमलेश सावंत, अनिल चरंजीत, आरोन कौल, विजय पाटकर और मनोज जोशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
अली हाजी, खुश मुलिक और वीर पंचाल द्वारा लिखी गई यह फिल्म दोस्ती, गलत फैसलों और जबरदस्त पार्टी के बीच पैदा होने वाले हास्यास्पद हालात को दिखाती है. 'पार्टी एनिमल्स' 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म का संगीत सारेगामा पर उपलब्ध है.