बॉलीवुड

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई पर भतीजी ने एक बार फिर लगाया आरोप, कहा- मौका पाकर गलत तरीके से छूता और विरोध करने पर मारता था

नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी दिनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं. आए दिन उनके फैमिली से जुड़े कई राज सामने आ रहे हैं. हाल ही में खबर आई थी, अभिनेता की भतीजी ने नवाज के भाई पर संगीन आरोप लगाते हुए नई दिल्ली के जामिया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की हैं. लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जो उसने 9 साल की उम्र में अनुभव किया था.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई पर भतीजी ने एक बार फिर लगाया आरोप, कहा- मौका पाकर गलत तरीके से छूता और विरोध करने पर मारता था
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Image Credit: Instagram)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी दिनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं. आए दिन उनके फैमिली से जुड़े कई राज सामने आ रहे हैं. हाल ही में अभिनेता की भतीजी ने नवाज के भाई पर संगीन आरोप लगाते हुए नई दिल्ली के जामिया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की हैं. लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जो उसने 9 साल की उम्र में अनुभव किया था.अब उसी सबंध में एक और बडा खुलासा बॉलीवुड लाइफ के माध्यम सामने आया है, पीड़िता ने नवाजुद्दीन, उनके भाई, मिनाजुद्दीन और परिवार के खिलाफ बयान दिया हैं.

बॉलीवुड लाइफ से बातचीत के दौरान पीडिता ने बताया, "घर में जब उन्होंने अत्याचार के बारे में बताया तब नवाज के सभी घरवालों ने उस बात नजरअंदाज किया था. लड़की ने इस बात के लिए नवाज को भी दोषी ठहराया." लड़की ने बताया कि, "बात यह है कि मिनाज़ को घर में नवाज़ के घर वालों का पूरा समर्थन मिलता है. वह न तो काम करता है और न ही कुछ कमाता है, फिर भी कोई भी उसे ऐसा करने से रोकता नहीं है जैसा वह चाहता है,  वैसे ही वो करता हैं और उसे जो सबसे अधिक समर्थन मिलता है वह नवाज़ के पापा से है. हर कोई जानता था कि घर जो मेरे साथ यौन उत्पीड़न हो रहा था, मैंने सबको सबकुछ बता दिया था, लेकिन किसी ने एक शब्द भी उसे नहीं कहा." यह भी पढ़े: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई पर भतीजी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, तो भड़की आलिया सिद्दीकी, कहा- मैं ही अकेले नहीं थी जिसने सहा है

लड़की ने आगे बातचीत के दौरान लड़की ने अपने भयानक अनुभव को शेयर किया, जिसे सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. "जब में 2017 में पारिवारिक समारोह के लिए  दिल्ली गई थी, उस दिन में अपने रूम में मोबाईल में गेम खेल रहीं थी. मेरी दादी कुछ काम के लिए नीचे गयी हुयी थी. मौके का फायदा उठाकर मिनाज मेरे रूम में आया फिर से मुझे अनुचित तरीके से छूने लगा. मैंने  चिल्लाया, लेकिन उसने मेरा मुंह पकड़ रखा था, और मुझे छूता रहा. मैंने उसका विरोध किया." यह भी पढ़े: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई पर उनकी भतीजी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस में शिकायत कराई दर्ज

मैंने  फिर से चिल्लाया, इसलिए उसने अपनी बेल्ट को निकाला और पूरे 5 मिनट तक मुझे अपनी छाती और पीठ पर बेरहमी से मारना शुरू कर दिया. उसने मेरे बालों को खींच कर हैवानियत की तरह मुझे मार रहा था. मेरी हालत इतनी खराब हो गई थी कि मैंने खुद की एक फोटो खींच ली और उसे उस आदमी के पास भेज दिया, जिससे मैं अभी शादी कर रही हूं. उसे मैंने कहां की आप आकर मुझे यहां से लेकर जाइये या फिर में सुसाइड कर लुंगी. वो अगले दिन आए और मुझे वहां से लेकर गए. हमने कोर्ट मैरेज की.

जब पीडिता से पुछा गया की, मिनाज के अलावा और किसी ने उसके साथ ऐसा दुष्कर्म किया है, उस पर लड़की ने कहा, "मिनाज के आलावा किसी ने भी मेरे साथ ऐसा नहीं किया है लेकिन जो हो रहा था उसी के लिए सभी लोग जिम्मेदार थे. हालांकि नवाज, शमाश सिद्दीकी ने मुझे मुंबई आने के लिए कहां और यह भी बताया की तुम यह सब भूल जाओ वो तुम्हारे चाचू हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2020 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).