बॉलीवुड

Naseeruddin Shah Hospitalised: वेटेरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह को हुआ निमोनिया, अस्पताल में हुए भर्ती

बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह को हाल ही में निमोनिया से ग्रस्त पाया गया जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें फेफड़ों में कुछ निशान देखने को मिले थे जिसके बाद उन्हें ट्रीटमेंट के लिए फौरन असपताल ले जाया गया.

Naseeruddin Shah Hospitalised: वेटेरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह को हुआ निमोनिया, अस्पताल में हुए भर्ती
वेटेरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Photo Credits: Instagram)

Naseeruddin Shah Hospitalised: बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह को हाल ही में निमोनिया से ग्रस्त पाया गया जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें फेफड़ों में कुछ निशान देखने को मिले थे जिसके बाद उन्हें ट्रीटमेंट के लिए फौरन असपताल ले जाया गया. उनकी पत्नी रत्ना पाठक शाह और उनके दोनों बच्चे की देखभाल के लिए उनके साथ मौजूद है. आज सुबह फिल्ममेकर और मंदिरा बेदी के पति राज कौशल के निधन की खबर आई. इसके अलवा वेटेरन एक्टर दिलीप कुमार को भी रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती करे गया है. इसके चलते मनोरंजन जगत में चिंता का माहोल है.

नसीरुद्दीन शाह के मैनेजर ने बॉम्बे टाइम्स को इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया, "उन्हें निमोनिया के चलते अस्पताल लाया गया है. वो पिछले दो दिनों से यहां भर्ती हैं. उनके फेफड़ों में निशान पाए जाने के बाद ये जरुरी हो गया था कि उनका जल्द से जल्द ट्रीटमेंट कराया जाए."

ये भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह के बयान पर फिर हुआ विवाद, कहा- देश में नफरत और क्रूरता का माहौल है

आपको बता दें कि पिछले साल मई के महीने में नसीरुद्दीन शाह के निधन की झूठी अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद उनके बेटे विवान ने इन रिपोर्ट्स को झूठा करार देते हुए कहा था कि ऋषि कपूर और इरफान खान के साथ उनकी प्रार्थनाएं हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2021 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).