बॉलीवुड

म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान के निधन के बाद उनकी मां भी पाई गई कोरोना पॉजिटिव

संगीतकार वाजिद खान (Wajid Khan) का कोरोना वायरस (Coronavirus) से निधन के बाद उनकी मां (Mother) भी इस महामारी की चपेट में आ गई हैं. मीडिया के हवाले से खबर है कि उनकी का भी कोविड-19 की जांच करवाई गई. जांच में आई रिपोर्ट में वह कोरोना से पॉजिटिव पाई गई है. फिलहाल उनके किसी परिवार की तरफ से इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हो गई है.

म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान के निधन के बाद उनकी मां भी पाई गई कोरोना पॉजिटिव
वाजिद खान (फ़ाइल फोटो )

मुंबई: बॉलीवुड के नामी म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान (Wajid Khan)  का कोरोना वायरस (Coronavirus)  से निधन के बाद उनकी मां (Mother) भी इस महामारी की चपेट में आ गई हैं. मीडिया के हवाले से खबर है कि उनका भी कोविड-19 की जांच करवाई गई. जांच में आई रिपोर्ट में वह कोरोना से पॉजिटिव पाई गई है. फिलहाल उनके किसी परिवार की तरफ से इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हो गई है. उनकीवाजिद खान की मां को को कोरोना पॉजिटिव पाया जाना परिवार के लिए दुःख की बात हैं. क्योंकि अभी एक ही दिन बीता था कि वाजिद खान किडनी दूसरी अन्य बीमारियों के साथ ही कोविड19 से रविवार की शाम को निधन हो गया था. जिनके निधन को लेकर उनके परिवार के लोग अभी सदमे में थे.

वहीं इसके पहले और कई फ़िल्मी सितारे चपेट में आ चुके हैं. जिनमें  गायिका कनिका कपूर, अभिनेता पूरब कोहली, जोया मोरानी, उनकी बहन शाजा मोरानी और उनके फादर करीम मोरानी का नाम शामिल हैं. हालांकि ये सभी लोगों ने कोरोना को मात देते हुए ठीक हुए हैं. जो ये सभी लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने घर पर हैं. यह भी पढ़े: Wajid Khan Death: म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर, अमिताभ बच्चन से लेकर फराह खान तक ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख

इन फ़िल्मी हस्तियों के साथ ही फिल्म अभिनेता किरण कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे अपने को क्वॉरंटीन कर लिया था. ताकि यह महामारी दूसरे और किसी में ना फैलें. ज्ञात हो कि कोरोना वायरस महामारी एक के बाद एक लोगों को अपने चपेट में लेते जा रही है. इस महामारी से देश में अब तक 190535 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं. वहीं 5394 लोगों की अब तक जान जा चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2020 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).