बॉलीवुड

Raj Kundra पर जांच में सहयोग ना करने लगा आरोप, नहीं दे रहें हैं पुलिस के सवालों के जवाब

पुलिस के मुताबिक उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ सबूत है लेकिन राज पुलिस के सवालों के जवाब ना देकर बचने का कोई रास्ता ढूंढ रहें हैं?

Raj Kundra पर जांच में सहयोग ना करने लगा आरोप, नहीं दे रहें हैं पुलिस के सवालों के जवाब
राज कुंद्रा (Photo Credits: Twitter)

अश्लील फिल्मों के मामले में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बीते सोमवार गिरफ्तार किया. जिसके बाद कोर्ट ने 23 जुलाई तक के लिए कुंद्रा को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. लेकिन अब खबर आ रही है कि राज कुंद्रा पुलिस संग पूछताछ में सहयोग नहीं दे रहे हैं. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के मुताबिक राज से पुलिस जो भी पूछताछ कर रही है वो उसका जवाब नहीं दे रहे हैं. वो किसी भी तरह से सहयोग नहीं कर रहें हैं. हालांकि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं इसका जवाब वो खुद ही जानते होंगे.

पुलिस के मुताबिक उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ सबूत है लेकिन राज पुलिस के सवालों के जवाब ना देकर बचने का कोई रास्ता ढूंढ रहें हैं? रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में शिल्पा शेट्टी के साथ भी पूछताछ कर सकते हैं. हालांकि मामले में शिल्पा शेट्टी का सीधा कोई लिंक सामने नहीं आया है. ऐसे में ये खबर भी सामने आ रही है कि अगर राज पुलिस का सपोर्ट नहीं करते हैं तो पुलिस उनसे सख्ती से पूछताछ कर सकती हैं.

आपको बता दे कि पूनम पांडे ने एक बार फिर राज कुंद्रा पर हमला बोला है. पूनम ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने राज को लेकर आरोप लगाया है कि मुझे कॉन्ट्रेक्ट साइन करने को लेकर जबरदस्ती की गई थी. मुझे कहा गया कि उनके अनुसार शूट करना, पोज देना पड़ेगा. वरना वो मेरी पर्सनल डिटेल लीक कर देते.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2021 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).