ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर अमिताभ बच्चन हुए भावुक, ट्वीट कर कहा- रोक न पाया आंसू
ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर अमिताभ बच्चन भावुक भरे शब्द में ट्वीट कर कहा- रोक न पाया आंसू
मुंबई: बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका इलाज फिलहाल मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा है. वहीं बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका भी इसी अस्पताल में इलाज चल रहा था. बहू के साथ ही उनकी पोती का कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाए जाने के बाद अस्पताल से सोमवार को छुट्टी दे दी गई. अस्पतला से बहू और पोती को छुट्टी मिलने पर अमिताभ बच्चन भावुक भरा एक ट्वीट किया है.
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा, ''अपनी छोटी बिटिया आराध्या और बहुरानी ऐश्वर्या को अस्पताल से मुक्ति मिलने पर मैं अपने आंसू रोक ना पाया. प्रभु तेरी कृपा अपार, अपरम्पार.'' वही इसके पहले पत्नी और बेटी को अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर बताया कि ''ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है और अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं जबकि मैं और मेरे पिता अमिताभ बच्चन अभी भी अस्पताल में हैं. यह भी पढ़े: COVID-19: ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी
अमिताभ बच्चन का ट्वीट:
T 3607 - T 3607 - अपनी छोटी बिटिया , और बहुरानी को ,अस्पताल से मुक्ति मिलने पर ; मैं रोक ना पाया अपने आंसू 🙏
प्रभु तेरी कृपा अपार , अपरम्पार 🙏🙏
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 27, 2020
बता दें कि अमिताभ बच्चन के साथ ही अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों 11 जुलाई को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हुए थे. वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद करीब एक सप्ताह बाद 17 जुलाई को नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

