MS Dhoni Retires: अनुष्का शर्मा, रितेश देशमुख समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने भावुक होकर एमएस धोनी को दिया फेयरवेल, पढ़ें ट्वीट्स
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को घोषणा करते हुए बताया कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं. इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज समेत उनके तमाम चाहनेवालों ने 16 साल तक उनकी पारी के लिए उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया.
MS Dhoni Retirement: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने शनिवार को घोषणा करते हुए बताया कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं. इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज समेत उनके तमाम चाहनेवालों ने 16 साल तक उनकी पारी के लिए उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया. इस दौरान कई लोग भावुक भी हो उठे और उनके प्रति अपने सम्मान को व्यक्त किया. अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, विक्की कौशल, रितेश देशमुख समेत कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने धोनी को विदाई देते हुए ट्वीट किया है.
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपनी इंस्टा-स्टोरी पर धोनी की फोटो पोस्ट करते हुए उन्हें उन सभी यादों के लिए धन्यवाद दिया जो उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों को दिया है.
#AnushkaSharma pays a tribute to #MSDhoni after the cricketer announced his retirement today. pic.twitter.com/VISAFTNBVO
— Filmfare (@filmfare) August 15, 2020
रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने धोनी की एक फोटो शेयर की है जिसमें वो स्टेडियम में खड़े नजर आए. उन्होंने लिखा, "नहीं..आप हमेशा से बेस्ट रहे हैं. हमारा मनोरंजन करने के लिए धन्यवाद."
Nooooo !!!
You’ve always known the best ..
Thanks for the entertainment 🙏🏽🤗 #Dhoni #MSDhoni pic.twitter.com/0Jwqb4hgaT
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) August 15, 2020
क्रिकेट ग्राउंड पर खेलते हुए धोनी की फोटो शेयर करके रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने लिखा,"आप हमारे दिल से रिटायरमेंट नहीं ले सकते हैं."
No retirement from our hearts ♥️ #MSDhoni @msdhoni pic.twitter.com/SMRA15L00L
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) August 15, 2020
आपको बता दें कि एमएस धोनी ने साल 2004 में अपने ओडीआई (ODI) करियर की शुरुआत की थी और यहां उन्होंने अपने शानदार गेम से बाजी पलट दी. उनके नेतृत्व में ही भारत ने 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.अपने करियर में धोनी ने 350 ओडीआई खेली है और इसमें 10,773 रन्स बनाए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2020 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

