बॉलीवुड

बाघ के साथ रस्साकशी खेलती नजर आईं नागिन एक्ट्रेस Mouni Roy, हैरान कर देने वाले Video में एक्ट्रेस का हुआ ऐसा हाल!

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय हाल ही में अपने दोस्तों के साथ दुबई में वेकेशन मनाती हुई नजर आईं थी जहां के खूबसूरत बीच लोकेशन से उन्होंने अपनी कई हॉट फोटोज भी फैंस के साथ शेयर की थी. इन तस्वीरों में मौनी का बोल्ड अंदाज देखकर हर कोई दंग था और ये तेजी से वायरल भी हो रही थी.

बाघ के साथ रस्साकशी खेलती नजर आईं नागिन एक्ट्रेस Mouni Roy, हैरान कर देने वाले Video में एक्ट्रेस का हुआ ऐसा हाल!
मौनी रॉय (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) हाल ही में अपने दोस्तों के साथ दुबई में वेकेशन मनाती हुई नजर आईं थी जहां के खूबसूरत बीच लोकेशन से उन्होंने अपनी कई हॉट फोटोज (Hot Photos) भी फैंस के साथ शेयर की थी. इन तस्वीरों में मौनी का बोल्ड अंदाज देखकर हर कोई दंग था और ये तेजी से वायरल (Viral) भी हो रही थी. अब इंटरनेट पर मौनी का एक हैरतंगेज वीडियो सामने आया है जिसमें वो बाघ (Tiger) के साथ रस्साकशी (Tug Of War) खेलती हुई नजर आईं. इंटरनेट पर आए इस वीडियो में देखा गया कि कांच की दिवार की एक तरफ मौनी है तो दूसरी तरफ बाघ.

वीडियो में देखा गया कि जैसे ही मौनी रस्साकशी को अपनी ओर खींचने की कोशिश करती हैं बाघ उस रस्सी को अपने जबड़े से पकड़कर खींचने लगता है. बाघ का आगे मौनी का बस नहीं चलता वो रस्सी पकड़कर जमीन पर बैठ जाती हैं और अपना पूरा जोर लगाने का प्रयास करती नजर आती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

ये भी पढ़ें: Mouni Roy Bold Video: मौनी रॉय दुबई में बिकिनी पहनकर हॉट अवतार में आईं नजर, देखें उनका ये बोल्ड वीडियो

सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो लोग बार-बार देख रहे हैं और इसपर कमेंट भी कर रहे हैं. यकीनन जंगल के राजा बाघ के आगे किसी का जोर नहीं चलता और यहां उसके सामने मौनी के भी पसीने छुट्टे नजर आए.

इंटरनेट पर इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. बात करें फिल्मों की तो मौनी जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2021 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).