सनी देओल के लिए बड़ी राहत, फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी
सनी देओल और साक्षी तंवर की 'मोहल्ला अस्सी' 16 नवंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म को लगभग दो वर्षो की जंग के बाद सेंसर से प्रमाणपत्र मिला है. यह घोषणा शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी एक मोशन पोस्टर के साथ की गई.
मुंबई: सनी देओल और साक्षी तनवर की 'मोहल्ला अस्सी' 16 नवंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म को लगभग दो वर्षो की जंग के बाद सेंसर से प्रमाणपत्र मिला है. यह घोषणा शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी एक मोशन पोस्टर के साथ की गई.
काशी नाथ सिंह की पुस्तक 'काशी का अस्सी' पर आधारित चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित है. फिल्म में 1990 और 1998 के दौरान की राजनीतिक घटनाएं हैं, जिसमें रामजन्मभूमि मुद्दा और मंडल आयोग का गठन भी है. इसे सितंबर में सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिकेट दिया था.
फिल्म को हरी झंडी मिलने के बाद सनी देओल ने इस फिल्म का एक मोशन पोस्टर अपने ट्विटर पर शेयर किया है.
सोशल मीडिया पर इसे शेयर करने के बाद सनी ने लिखा, "शिव की आराधना और गंगा मैया में विश्वास ही हम अस्सीवालों की पहचान है!
मोहला अस्सी में आपका स्वागत है."
संबंधित खबरें
Holi 2026 Wishes: देश में होली की धूम, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री करीना कपूर समेत अन्य दिग्गजों ने दी बधाई
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का ट्रेलर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ होगा रिलीज? जानें क्या है फिल्म की नई अपडेट
‘Dhurandhar 2’ FIRST Review: ‘धुरंधर 2’ का पहला रिव्यू आया सामने, यामी गौतम ने रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म को बताया ‘Beyond Extraordinary’
Rohit Shetty House Firing Case: रोहित शेट्टी के घर पर हुए फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को मिले बड़े सुराग, अंतरराष्ट्रीय साजिश का कनेक्शन; नेपाल से हुई थी फंडिंग
\