बॉलीवुड

Minissha Lamba Divorce: शादी के 5 साल बाद एक दूसरे अलग हुए मिनिषा लांबा और रयान थाम, एक्ट्रेस ने किया कन्फर्म

मिनिषा और रयान ने साल 2015 में प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली थी. इस दौरान दोनों के घरवालों के अलावा बेहद ही करीबी लोग शामिल हुए थे. लेकिन दोनों शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और अब दोनों अलग हो चुके हैं.

Minissha Lamba Divorce: शादी के 5 साल बाद एक दूसरे अलग हुए मिनिषा लांबा और रयान थाम, एक्ट्रेस ने किया कन्फर्म
मिनिषा लांबा (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा (Minissha Lamba ) और उनके पति रयान थाम (Ryan Tham) ने एक दूसरे को तलाक (Divorce) दे दिया है. शादी के 5 साल बाद दोनों अब क़ानूनी रूप से अलग हो चुके हैं. इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने दी है. ETimes से ख़ास बात करते हुए मिनिषा लांबा ने बताया कि वो और रयान अब कानूनी रूप से अलग हो चुके हैं. दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच पिछले 2 साल से अनबन चल रही थी और दोनों अलग अलग रह रहे थे. लेकिन अब ये तलाक ले चुके हैं.

आपको बता दे कि मिनिषा और रयान ने साल 2015 में प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली थी. इस दौरान दोनों के घरवालों के अलावा बेहद ही करीबी लोग शामिल हुए थे. लेकिन दोनों शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और अब दोनों अलग हो चुके हैं.

 

View this post on Instagram

 

Whadidja say????

A post shared by Minissha (@minissha_lamba) on

मिनिषा लांबा ने कॉरपोरेट, हनीमून ट्रैवल्स, दस कहान‍ियां, किडनैप, शौर्य, अनामिका जैसी फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें असली पहचान मिली रणबी कपूर की फिल्म बचना ए हसीनों से. लेकिन उसके बाद वो कुछ कमाल नहीं दिखा सकी. मिनिषा बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं. जबकि बात अगर रयान थाम की करें तो वो एक्ट्रेस पोजा बेदी के कजिन है और एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2020 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).