‘Mini Twinkle’: अक्षय कुमार का बेटी नितारा के साथ ISPL 2025 फिनाले में दिखा खास बॉन्ड, फैंस ने कहा- 'मिनी ट्विंकल'

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने शनिवार (15 फरवरी) को ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) 2025 के फिनाले में शिरकत की. अक्षय अपनी टीम श्रीनगर के वीर के मालिक हैं और इस खास मौके पर वह अपनी 11 साल की बेटी नितारा के साथ नजर आए.

‘Mini Twinkle’: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने शनिवार (15 फरवरी) को ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) 2025 के फिनाले में शिरकत की. अक्षय अपनी टीम श्रीनगर के वीर के मालिक हैं और इस खास मौके पर वह अपनी 11 साल की बेटी नितारा के साथ नजर आए. सोशल मीडिया पर बाप-बेटी की यह जोड़ी चर्चा में बनी हुई है. नितारा की इस रेयर अपीयरेंस को देख फैंस ने उन्हें 'मिनी ट्विंकल' कहना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, "मिनी ट्विंकल", तो वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "ट्विंकल की लिटिल स्टार." Akshay Kumar showers Love on Sachin Tendulkar: माझी मुंबई की जीत पर झूमे अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर के साथ शेयर की खास तस्वीर!

नितारा अक्सर पब्लिक इवेंट्स में नजर नहीं आतीं, लेकिन ISPL 2025 के फिनाले में अपने पापा के साथ उनकी मौजूदगी ने फैंस का दिल जीत लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय अपनी बेटी का खास ख्याल रखते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों के बीच की बॉन्डिंग को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. फिनाले के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी टीम श्रीनगर के वीर के प्रदर्शन की सराहना की और विजेता टीम को बधाई दी. इस मौके पर उन्होंने कहा, "कैचेस मैच जिताते हैं और हमारी टीम ने शानदार खेल दिखाया. हमारा दिन भी जरूर आएगा."

अक्षय कुमार बेटी नितारा के साथ ISPL 2025 के फिनाले में हुए शामिल :

नेटिज़न्स ने नितारा की तुलना उनकी मां ट्विंकल खन्ना से की

(Photo Credit: Instagram)
अक्षय और नितारा की यह प्यारी झलक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फैंस इस प्यारी जोड़ी को और भी बार एक साथ देखने की इच्छा जता रहे हैं.
Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड