मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खुद को बताया 'बेसुरा'
मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने स्वयं को बिल्कुल 'बेसुरा' गायक कहा है. अमिताभ बच्चन 'होरी खेले रघुवीरा', 'एकला चलो रे' और 'शावा शावा' जैसे मशहूर गीत गा चुके हैं...
मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने स्वयं को बिल्कुल 'बेसुरा' गायक कहा है. अमिताभ बच्चन 'होरी खेले रघुवीरा', 'एकला चलो रे' और 'शावा शावा' जैसे मशहूर गीत गा चुके हैं. उन्होंने बुधवार रात अपने ब्लॉग में लिखा, "अंत में मुझे लगता है कि हमने या यूं कहें कि मैने अपने काम को पूरा कर लिया है.
इस बिल्कुल 'बेसुरे' गायक के चार गाने और उम्मीद है कि इन्हें लोगों के सुनने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा, बशर्ते इस दौरान कोई मुंह दबाकर नहीं हंसेगा या किसी के चेहरे पर हंसी जैसा कोई भी भाव नहीं होगा.
76 वर्षीय इस अभिनेता ने कहा कि उनके पास कुछ और भी काम हैं जिन्हें उन्हें पूरा करना है. काम की बात करें तो, अमिताभ बच्चन अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे. फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Kalki 2: 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी साई पल्लवी? शूटिंग शुरू होने के साथ बढ़ी हलचल
स्कूल के एनुअल डे में पिंक ड्रेस में छाईं आराध्या बच्चन, ऐश्वर्या–अभिषेक और अमिताभ बच्चन बने प्राउड चीयरलीडर्स (Watch Video)
Highly Educated Bollywood Stars: बॉलीवुड हीरोज की हिडन डिग्रियां, सरप्राइजिंग फैक्ट्स
Dharmendra Dies: मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन; अंतिम विदाई देने अमिताभ बच्चन समेत कई दिग्गज विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंचे; VIDEO
\