Lockdown-4: शाहिद कपूर के इंस्टाग्राम पोस्ट्स देखकर हैरान हैं वाइफ मीरा राजपूत, दिया ऐसा रिएक्शन
लॉकडाउन के चलते हर कोई अपने घर पर है. घर बैठे बैठे बोर हो रहे है. फिर चाहे वो आम आदमी हो या सेलेब्स हो हर किसी को इस लॉकडाउन ने पागल बना दिया हैं.इस बीच शाहिद कपूर ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखकर आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाओगे.
लॉकडाउन के चलते हर कोई अपने घर पर है. घर पर अपने फैमिली के साथ अपनी मनपसंद चीजे करने में व्यस्त है. इसी दौरान बॉलीवुड स्टार्स अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया अकाउंट पर बिता रहे हैं. मजेदार पोस्ट के साथ साथ अपने फैंस के साथ लाइव चैट से बातचीत कर रहे है. इस बीच शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखकर आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाओगे.
शाहिद कपूर ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शाहिद ने एक मस्त फिल्टर का यूज करते हुए मजाकिया चेहरा बनाया हुआ है और तोतले अंदाज में क्वारंटाइन के बारे में बात करते हुए उन्हें देखा जा सकता है. इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहिद ने कैप्शन में लिखा है," क्वारंटाइन पड़ाव 4 में प्रवेश कुछ ऐसा होगा मीरा कपूर मुझे और झेल नहीं सकती" यह वीडियो देख मीरा राजपूत (Mira Rajput) भी हैरान हो गई है और उन्होंने शाहिद के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं. यह भी पढ़े: लॉकडाउन में ऐसा है कबीर सिंह उर्फ शाहिद कपूर का हाल, वाइफ मीरा राजपूत ने दी बर्तन धोने की जिम्मेदारी
View this post on Instagram
Entering quarantine phase 4 be like . . @mira.kapoor can’t deal no more with me.
मीरा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा हैं,"क्या यह पूरी तरह से सरप्राइज करने वाला नहीं है? आप शाहिद कपूर के वीडियो के बारे में क्या सोचते हैं?
शाहिद कपूर का यह मजेदार वीडियो 13 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. उनके फैंस कमेंटस पर कमेंटस कर रहे है. वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद फिल्म जर्सी में नजर आएंगे इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है. यह फिल्म तेलगु सुपरहिट फिल्म 'जर्सी' का हिंदी रीमेक हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

