Master Hindi Remake Confirmed: दक्षिण सुपरस्टार विजय की फिल्म 'मास्टर' की बनेगी हिंदी रीमेक, पढ़ें डिटेल्स
साउथ सुपरस्टार विजय की हालिया तमिल रिलीज 'मास्टर' का जल्द ही हिंदी रीमेक बनाया जाएगा. आज एंडेमोल शाइन इंडिया, सिने1 स्टूडियो और 7स्क्रीन्स ने घोषणा की है कि उन्होंने तमिल फिल्म 'मास्टर' की हिंदी रीमेक के लिए उसके राइट्स लिए हुए हैं.
Master Hindi Remake Confirmed: साउथ सुपरस्टार विजय (Vijay) की हालिया तमिल रिलीज 'मास्टर' का जल्द ही हिंदी रीमेक बनाया जाएगा. आज एंडेमोल शाइन इंडिया, सिने1 स्टूडियो और 7स्क्रीन्स ने घोषणा की है कि उन्होंने तमिल फिल्म 'मास्टर' की हिंदी रीमेक के लिए उसके राइट्स लिए हुए हैं. इस फिल्म में विजय के साथ विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) लीड रोल में नजर आए थे. इसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था. फिल्म का हिंदी डब्ड वर्जन आज सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है.
7 स्क्रीन्स द्वारा निर्मित ये फिल्म कहानी है एक ऐसे प्रोफेसर की एक जुवेनाइल सेंटर में बदलाव लाने में जुटा हुआ है. यहां इसकी एक गैंगस्टर से भिड़ंत हो जाती है. बता दें कि दक्षिण में इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और बॉक्स ऑफिस पर इसे बढ़िया रिस्पोंस भी मिला है.
View this post on Instagram
इस फिल्म की हिंदी रीमेक के लिए मेकर्स अब नए सिरे से कास्टिंग में जुटे हुए हैं जिसके लिए तैयारियां भी शुरू की जा चुकी हैं. महामारी के इस दौर में जहां बॉक्स ऑफिस पर आमदनी को लेकर सिनेमाघरों के ओनर्स परेशान थे वहीं ये फिल्म काफी दर्शकों को थिएटर्स तक खींच लाने में सफल हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2021 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

