बॉलीवुड

पति Raj Kaushal को हर पल मिस कर रही हैं Mandira Bedi, ये फोटो शेयर कर किया उन्हें याद

मंदिरा बेदी अपने पति राज कौशल के निधन से बेहद दुखी हैं और इस बात का उन्हें गहरा सदमा भी लगा है. 30 जून की सुबह अचानक फिल्ममेकर राज कौशल को दिल का दौरा पड़ने के चलते उन्हें मौत हो गई.

पति Raj Kaushal को हर पल मिस कर रही हैं Mandira Bedi, ये फोटो शेयर कर किया उन्हें याद
मंदिरा बेदी और राज कौशल (Photo Credits: Instagram)

मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) अपने पति राज कौशल (Raj Kaushal) के निधन से बेहद दुखी हैं और इस बात का उन्हें गहरा सदमा भी लगा है. 30 जून की सुबह अचानक फिल्ममेकर राज कौशल को दिल का दौरा पड़ने के चलते उन्हें मौत हो गई. अपने पति के निधन की खबर को स्वीकार कर पाना मंदिरा के लिए बेहद मुश्किल था और अब भी वो इससे पूरी तरह से उबर नहीं पाई है. मंदिरा हर पल उन्हें याद कर रही हैं.

मंदिरा राज को प्यार से 'राजी' कहकर बुलाती थी और सोशल मीडिया पर अक्सर उनके साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर करती थी. इंटरनेट पर मंदिरा ने बीते दिनों एक फोटो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने कलम से 'राजी' से लिखा हुआ था. तस्वीर को देखकर पता चलता है कि मंदिरा को हर पल उनकी कमी महसूस हो रही है और वो उन्हें याद कर रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

ये भी पढ़ें: PHOTOS: पति Raj Kaushal को अंतिम विदाई देते समय फूट-फूटकर रोती दिखी Mandira Bedi, Ronit Roy ने संभाला

इस फोटो पर मौनी रॉय, ईशा कोपिकर, अर्जुन बिजलानी, आशका गोराडिया समेत अन्य कई लोगों ने हार्ट इमोजी पोस्ट करके मंदिरा और उनके दिवंगत पति के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया. आपको बता दें कि अपने पति के निधन के बाद मंदिरा ने आगे आकर उनकी अंतिम क्रिया को पूरा किया और साथ ही उनके अर्थी को कंधा भी दिया था.

इस मुश्किल समय में मंदिरा के करीबी दोस्त रोनित रॉय उन्हें समझाते और संभालते नजर आए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).