Arjun Kapoor Birthday: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को खास अंदाज में बधाई, बताया अपना Sunshine
बॉलीवुड का इश्कजादा यानी अर्जुन कपूर अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे हैं. अर्जुन कपूर को जन्मदिन के मौके पर उनके बॉलीवुड के सितारे जन्मदिन की शुभकामनाए दे रहे हैं. ऐसे में उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने उन्हें सोशल मीडिया अकाउंट पर खास अंदाज से बर्थडे विश कर अर्जुन के इस स्पेशल डे को और भी स्पेशल बनाया हैं.
बॉलीवुड का इश्कजादा यानी अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपना 35 वां जन्मदिन मना रहा हैं. अर्जुन कपूर को जन्मदिन के मौके पर उनके बॉलीवुड के सितारे शुभकामनाए दे रहे हैं. ऐसे में उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने उन्हें सोशल मीडिया अकाउंट पर खास अंदाज से बर्थडे विश कर अर्जुन के इस स्पेशल डे को और भी स्पेशल बनाया हैं.
मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अर्जुन का एक फोटो शेयर किया है जिसमें अर्जुन हैण्डसम दिख रहे है. इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा,"हैप्पी बर्थडे, माय सनशाइन." यह भी पढ़े: मलाइका अरोड़ा ने अपनी इमारत को सैनिटाइज किए जाने की झलकी पेश की
बता दें कि, अर्जुन और मलाइका ने पिछले साल अर्जुन के बर्थडे पर ही अपने रिश्ते को सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर कर पब्लिकली अपनाया था. दोनों को कहीं दफा मीडिया के कैमरे में भी कैद किया जा चूका हैं. ऐसे मे इन दोनों के शादी की खबर के चर्चे सुर्खियों में थे. हालांकि इन दोनों अपनी शादी को लेकर चुप्पी साधी हुई है. अर्जुन का शादी को लेकर कहना है कि वो फिलहाल शादी के बारे में सोच नहीं रहे है.
वर्कफ्रंट बात करें तो अर्जुन कपूर दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में परिणीती चोपड़ा के साथ नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

