अपने करियर को लेकर मलाईका अरोरा ने दिया ये बड़ा बयान
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने कहा कि वह अपने मॉडलिंग के दिनों को बहुत याद करती हैं.....
नई दिल्ली: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कहा कि वह अपने मॉडलिंग के दिनों को बहुत याद करती हैं. मलाइका लैकमे फैशन वीक समर/रिसॉर्ट 2019 (Lakme Fashion Week Summer Resort 2019) के आगामी संस्करण में मॉडल ऑडिशन की जज हैं. मलाइका ने एक बयान में कहा, "मेरे जीवन में मॉडलिंग की हमेशा एक विशेष जगह रहेगी. यह इस उद्योग में मेरी यात्रा की शुरुआत को चिह्न्ति करता है. मैं अपने शुरुआती मॉडलिंग के दिनों को बहुत याद करती हूं.
मैंने जो सीखा है, उसे मैं यहां आई तमाम मॉडल के साथ साझा करना चाहती हूं." एलएफडब्ल्यू ने समर/रिसॉर्ट 2019 के लिए मॉडल ऑडिशन की घोषणा की है. यह मुंबई में 14 दिसंबर को सैंट रेजिस में होगा. मलाइका ने कहा, "लैक्मे फैशन वीक मॉडलिंग में आने वाली लड़कियों को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराता है. मैं इसका हिस्सा बनने को लेकर रोमांचित हूं."
यह भी पढ़ें: मुंबई की बारिश में खुद को रोक नहीं पायी ये अभिनेत्री, ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर यूं किया डांस, देखें वीडियो
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2018 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

