बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा का Hot योगा सेशन Video, फैंस को दे रही हैं फिटनेस टिप्स

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ (Malaika Arora) इन दिनों महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के चलते लगे कर्फ्यू के कारण जिम नहीं जा पा रही हैं. ऐसे में उन्होंने अपनी फिटनेस रूटीन पर रोक नहीं लगने दिया. मलाइका अपने फिटनेस स्टूडियो पहुंची जहां उन्होंने लाइव वीडियो के जरिए अपने फैंस को योगा सेशन देकर उन्हें फिटनेस टिप्स दिया.

मलाइका अरोड़ा का Hot योगा सेशन Video, फैंस को दे रही हैं फिटनेस टिप्स
मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Youtube)

Coronavirus in India: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ (Malaika Arora) इन दिनों महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के चलते लगे कर्फ्यू के कारण जिम नहीं जा पा रही हैं. ऐसे में उन्होंने अपनी फिटनेस रूटीन पर रोक नहीं लगने दिया. मलाइका अपने फिटनेस स्टूडियो पहुंची जहां उन्होंने लाइव वीडियो के जरिए अपने फैंस को योगा सेशन देकर उन्हें फिटनेस टिप्स दिया. इंटरनेट पर मलाइका का एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें वो अपने चाहने वालों को फिटनेस टिप्स देती और योग सिखाती हुई नजर आ रही हैं.

मिड-डे ऑनलाइन के साथ शेयर किया गए अपने इस वीडियो में मलाइका बेहद हॉट अंदाज में योग करती हुई नजर आ रही हैं. यकीनन अपने इस वीडियो से वो अपने फैंस को फिटनेस गोल्स दे रही हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अपनी फिट बॉडी और स्लिम पर्सनालिटी से सभी का दिल जीत रही हैं. भले ही मलाइका अपने आम दिनों की तरह जिम नहीं पहुंच पा रही हैं लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस के साथ समझौता न करते हुए अपना शेड्यूल कायम रखा.

ये भी पढ़ें: जिम के बाहर स्पॉट हुई मलाइका अरोड़ा की इस हॉट ड्रेस को देख उड़ जाएंगे फैन्स के होश, वायरल हुई फोटोज

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश हर में तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते 21 दिन के लॉक डाउन (Lock Down) की घोषणा की है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि घर से बाहर निकलने से परहेज करें और अपने इर्द गिर्द स्वच्छता का पालन करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2020 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).