Lyricist Abhilash Passes Away: ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ गाने के राइटर अभिलाष का हुआ निधन

अभिलाष ने अपने करियर में कई बेहतरीन गाने लिखे हैं. लेकिन फिल्म अंकुश में उनके गाने ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ ने लोगों बीच काफी पॉपुलारिटी मिली. इस गाने के लिए उन्हें पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह द्वारा कलाश्री अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है.

अभिलाष (Image Credit: Twitter)

मशहूर राइटर अभिलाष (Lyricist Abhilash) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है. दरअसल अभिलाष पेट से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे. कुछ महीने पहले उनके पेट का ऑपरेशन भी हुआ था. जिसके बाद आज सुबह 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया. अभिलाष की पत्नी नीरा ने ABP न्यूज से खास बात करते हुए खुलासा किया कि मार्च महीने में अभिलाष के पेट की अंतड़ियों का ऑपरेशन हुआ था. जिसके बाद से वो काफी कमजोरी महसूस कर रहें थे. जिसके चलते उन्हें काफी दिक्कत भी हो रही थी. इसके साथ उनकी पत्नी ने ये भी साफ़ किया उन्हें कैंसर नहीं था.

अभिलाष का निधन गोरेगांव के घर में हुआ. जबकि उनके अंतिम संस्कार में महज 20 लोग ही शामिल हो पाए.

अभिलाष ने अपने करियर में कई बेहतरीन गाने लिखे हैं. लेकिन फिल्म अंकुश में उनके गाने ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ ने लोगों बीच काफी पॉपुलारिटी मिली. इस गाने के लिए उन्हें पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह द्वारा कलाश्री अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है.  इस गाने का दुनिया की 8 भाषाओं में अनुवाद भी हो चुका है.

गीतकार अभिलाष का जन्म 13 मार्च 1946 को दिल्ली में हुआ था. दिल्ली में उनके पिता का व्यवसाय था. वे चाहते थे कि अभिलाष व्यवसाय में उनका हाथ बटाएं. लेकिन ऐसा हो  नहीं सका. अभिलाष की रुचि शुरू से गीतकार बनने की रही. वो हमेशा से कविताएं लिखा करते थे.

Share Now

\