बॉलीवुड

एक्ट्रेस Lisa Haydon तीसरी बार बनने वाली हैं मां, Video शेयर कर अपने फैंस को दी ये बड़ी खुशखबरी

लीसा हेडन और उनके पति डीनो लालवानी एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं. दो बच्चों की मां लीसा अब तीसरी बार गर्भवती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए बताया कि इस जून में वो बच्चे को जन्म देंगी.

एक्ट्रेस Lisa Haydon तीसरी बार बनने वाली हैं मां, Video शेयर कर अपने फैंस को दी ये बड़ी खुशखबरी
लीसा हेडन (Photo Credits: Instagram)

Lisa Haydon is Pregnant for the Third time: बॉलीवुड एक्ट्रेस लीसा हेडन सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं और आए दिन अपनी जिंदगी से जुड़ी मजेदार चीजों को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. लीसा और उनके पति डीनो लालवानी (Dino Lalvani) एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं. दो बच्चों की मां लीसा अब तीसरी बार गर्भवती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए बताया कि इस जून में वो बच्चे को जन्म देंगी.

लीसा ने अपने इस वीडियो कि शुरुआत में कहा कि वो अपने फैंस और शुभचिंतकों से बात करना चाहती हैं क्योंकि वो अपनी जिंदगी की एक बेहद महत्वपूर्ण खबर उनके साथ साझा करना चाहती हैं. वीडियो की सबसे अच्छी बात ये भी है कि लीसा की प्रेगनेंसी की जानकारी उनके बेटे जैक (Zack) ने दी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon)

लीसा मजेदार अंदाज में अपने बेटे से पूछती हैं कि उनके पेट में किया है और वो खुश होकर जवाब देते हैं कि इसमें उनकी बेबी सिस्टर हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आते ही एक्ट्रेस के तमाम फैंस और चाहनेवालों ने ने उन्हें बधाई संदेश भेजना शुरू कर दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon)

ज्ञात हो कि लीसा ने साल 2016 में डीनो लालवानी के साथ शादी की थी. उन्होंने एक साल के बाद बेटे जैक को जन्म दिया था. इसके बाद 2020 में उनके बेटे लियो (Leo) का जन्म हुआ है. एक्ट्रेस इन दिनों अपने परिवार के साथ हांगकांग में रह रही हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की फोटोज भी शेयर की थी जिसके चलते वो काफी चर्चा में भी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).