बॉलीवुड

इरफान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर KRK का विवादित बयान, कहा- सब माल फूंकने वाले हैं

कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. बुधवार को उन्होंने एक बार फिर से अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विवादित ट्वीट किया है

इरफान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर KRK का विवादित बयान, कहा- सब माल फूंकने वाले हैं
इरफान खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कमाल राशिद खान (Photo Credits: Facebook)

कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. बुधवार को उन्होंने एक बार फिर से अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विवादित ट्वीट किया है. केआरके (KRK)  ने अपने ट्वीट में इरफान खान (Irrfan  Khan) , नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawauddin Siddiqui) ,ओम पुरी (Om Puri) , नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah)  जैसे बॉलीवुड सितारों का जिक्र किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, "इरफान, नवाजुद्दीन, ओम पुरी और नसीरुद्दीन, ये सभी अभिनेता आराम नगर से हैं. सब एक प्रकार का अभिनय करते हैं. सब माल फूंकते हैं."

इससे पहले भी उन्होंने इसी तरह का एक ट्वीट किया था. उन्होंने कहा कि, "बॉलीवुड का सबसे बड़ा जोक यह है कि आराम नगर के ड्रगिस्ट खुद को बहुत बड़े निर्देशक और एक्टर समझते हैं." वैसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान जैसे सितारों के खिलाफ ऐसी विवादित टिप्पणी करना बिल्कुल भी सही नहीं है. अब देखना होगा कि इनमें से कोई सितारा केआरके के इस ट्वीट का जवाब देता है कि नहीं.

यह भी पढ़ें:-  Manikarnika Review: KRK ने बांधे कंगना रनौत की तारीफों के पुल मगर कर बैठे ये बड़ी गलती

आपको बता दें कि केआरके का ट्विटर अकाउंट एक बार सस्पेंड किया जा चुका है. उन्होंने आमिर खान और उनकी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने फिल्म का क्लाइमैक्स भी रिवील कर दिया था. साथ ही आमिर खान और उनके परिवार को लेकर भी केआरके ने विवादित बयान दिए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2019 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).