बॉलीवुड

Kriti Sanon Tests Positive for COVID-19: कृति सैनन हुईं कोरोना पॉजिटिव: रिपोर्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही हैं. हालांकि, खुद कृति ने इस बारे में अभी कुछ भी नहीं बताया है. फिल्मफेयर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, कृति पिछले हफ्ते तक राजकुमार राव संग अपनी आने वाली एक फिल्म की चंडीगढ़ में रहकर शूटिंग कर रही थीं.

Kriti Sanon Tests Positive for COVID-19: कृति सैनन हुईं कोरोना पॉजिटिव: रिपोर्ट
कृति सेनन (Image Credit: Instagram)

Kriti Sanon Tests Positive for COVID-19: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही हैं. हालांकि, खुद कृति ने इस बारे में अभी कुछ भी नहीं बताया है. फिल्मफेयर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, कृति पिछले हफ्ते तक राजकुमार राव संग अपनी आने वाली एक फिल्म की चंडीगढ़ में रहकर शूटिंग कर रही थीं. सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकांउट पर कृति की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें "कोविड पॉजिटिव" लिखा हुआ है.

भयानी ने लिखा है, "सभी सावधानी उपायों के अपनाए जाने के बाद भी अगर ऐसा होता है, तो इसे बैड लक ही कह सकते हैं. वह हाल ही में चंडीगढ़ से वापस आई हैं, जहां वह राजकुमार राव के साथ अपनी आगामी फिल्म के लिए शूटिंग कर रही थीं. उन्होंने हमें यह तक कहा था कि वह एक सेकेंड के लिए भी अपना मास्क नहीं उतारेंगी. हैशटैगकृतिसैनन."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बात करें वर्क फ्रंट की तो कृति जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आएंगी. इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज और अरशद वारसी भी मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म 22 जनवरी, 2021 को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).