कृति सैनन ने 'गर्ल क्रश' प्रियंका चोपड़ा के साथ किया डिनर, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की खुबसूरत तस्वीर
अभिनेत्री कृति सैनन ने न्यूयार्क फैशन वीक के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ एकाएक डिनर की योजना बनाई, जिन्हें वे प्यार से 'गर्ल क्रश' कहती हैं. कृति ने इंस्टाग्राम पर एक फोटोग्राफ साझा किया है, जिसमें वे प्रियंका और अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं. कृति की अगली फिल्म 'पानीपत' है, जो एक पीरियड ड्रामा है.
न्यूयार्क : अभिनेत्री कृति सैनन (Kriti Sanon) ने न्यूयार्क फैशन वीक (New York Fashion Week) के बाद भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) के साथ एकाएक डिनर की योजना बनाई, जिन्हें वे प्यार से 'गर्ल क्रश' कहती हैं. कृति ने इंस्टाग्राम पर एक फोटोग्राफ साझा किया है, जिसमें वे प्रियंका और अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं.
कृति ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "एकाएक बनाई गई योजनाएं सबसे बेहतर होती हैं. प्रियंका चोपड़ा पिछली रात आपसे मिलना बहुत प्यारा था. गर्ल क्रश. नताशा पूनावाला इस बार एक अलग शहर में आपसे मिलना अच्छा लगा. रोहिन अय्यर यह यात्रा उम्दा रही. बहुत कुछ पाया."
यह भी पढ़ें : मैगजीन के कवर पर दिखा कृति सेनन का हॉट अवतार, देखें ये बोल्ड तस्वीरें
'बरेली की बर्फी' की अदाकारा ने इससे पहले एनवाईएफडब्ल्यू की कई तस्वीरें साझा की थी, जिसमें वे लक्जरी लेबल कोच के क्रिएटिव डायरेक्टर स्टुअर्ट वेवर्स के साथ नजर आ रही हैं. कृति की अगली फिल्म 'पानीपत' है, जो एक पीरियड ड्रामा है. इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर भी हैं. इसके अलावा वह 'हाउसफुल' फ्रेंचाइज की चौथी फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसमें अक्षय कुमार काम कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2019 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

