Koffee With Karan 6: आमिर खान की ख्वाहिश नहीं हुई पूरी, अजय देवगन ने इस मामले में मारी बाजी
करण जौहर (Karan Johar) के शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) के इस सीजन के एक एपिसोड में काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) पहुंचे थे.
करण जौहर (Karan Johar) के शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) के इस सीजन के एक एपिसोड में काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) पहुंचे थे. शो में तीनों सितारों ने खूब मौज मस्ती की. साथ ही इस एपिसोड में कुछ मजेदार बातचीत भी हुई. वैसे करण जौहर ने इस सीजन के दौरान कई बार यह बताया कि इस बार जिस भी मेहमान का जवाब उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आएगा, उस स्टार को तोहफे के रूप में एक ऑडी कार दी जाएगी. डीएनए की एक खबर के मुताबिक अजय देवगन ने ऑडी (Audi) कार जीत ली.
दरअसल, अजय देवगन ने रैपिड फायर राउंड के दौरान एक मजेदार जवाब दिया था. करण जौहर ने अजय देवगन से पूछा था कि, "वो कौनसा सुपरस्टिशन है जिस पर आपको पछतावा है." इसका जवाब देते हुए अजय कहते हैं कि, "मुझे यह अन्धविश्वास था कि आपकी के से शुरू होने वाली सारी फिल्में चलती है लेकिन उसके बाद हमने साथ में 'काल' (Kaal) की."
जब आमिर खान (Aamir Khan) करण जौहर के शो में आए थे तो उन्होंने कहा था कि ऑडी कार वो ही जीतेंगे. करण जौहर ने उनसे पूछा था कि अगर तीनों खान एक ही नाव में हैं और अगर आपको शाहरुख और सलमान में से किसी एक को बचाना है तो आप किसे बचाएंगे. इसका जवाब देते हुए आमिर खान ने कहा था कि वह शाहरुख को बचाएंगे क्योंकि भाई तो डूबेंगे नहीं. आमिर को लगा था कि ऑडी कार उन्हें ही मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन को जल्द ही फिल्म 'टोटल धमाल' में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर जैसे दिग्गज कलाकार दिखाई देंगे. इंद्र कुमार ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और यह फिल्म 22 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

