बॉलीवुड

हो गया खुलासा, जानें क्या है नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इस मिस्ट्री गर्ल का कनेक्शन?

बुधवार को नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया एक ऐसा पोस्ट शेयर किया था जिसे देख उनके फैन्स हैरान रह गए थे. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उनके साथ एक विदेशी लड़की नजर आ रही थी. गुरुवार को तरण आदर्श ने एक ट्वीट किया और उनके ट्वीट से नवाज और उस लड़की के कनेक्शन के बारे में पता चला.

हो गया खुलासा, जानें क्या है नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इस मिस्ट्री गर्ल का कनेक्शन?
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मिस्ट्री गर्ल (Photo Credits: Instagram)

बुधवार को नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया एक ऐसा पोस्ट शेयर किया था जिसे देख उनके फैन्स हैरान रह गए थे. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उनके साथ एक विदेशी लड़की नजर आ रही थी. फोटो को नवाज ने कैप्शन दिया था कि, "यह लड़की मेरे रोम-रोम में है." नवाजुद्दीन के फैन्स को इस बात की जिज्ञासा थी कि आखिरकार यह लड़की कौन है. गुरुवार को तरण आदर्श ने एक ट्वीट किया और उनके ट्वीट से नवाज और उस लड़की के कनेक्शन के बारे में पता चला. दरअसल वो विदेशी लड़की नवाज की अगली फिल्म की अभिनेत्री हैं.

तरण आदर्श ने लिखा कि, "इटली की अभिनेत्री वेलेंटिना कोर्टी तनिष्ठा चटर्जी की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट नजर आएंगी. पंकज राजदान, रवि वालिया, राइजिंग स्टार एंटरटेनमेंट और इरौस एंटरटेनमेंट ने इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे. अभी इस फिल्म को रोम में फिल्माया जा रहा है."

बता दें कि हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में नजर आए थे. इस सीरीज में उनके अभिनय की जमकर तारीफ की जा रही है. उनके अलावा सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी इस वेब सीरीज में अहम भूमिका में हैं. फिल्मों की बात करें तो नवाज को 'घूमकेतु', 'ठाकरे' और 'जीनियस' में देखा जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2018 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).