बॉलीवुड

KL Rahul ने लॉर्ड्स के मैदान पर लगाया शानदार शतक तो खुशी से झूम उठे Suniel Shetty, बेहद ही खास इनका रिश्ता

लॉर्ड्स के मैदान पर राहुल का ये शतक देखने के बाद सुनील शेट्टी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा क्रिकेट के मक्का में शतक बधाई, आशीर्वाद, शुक्रिया मेरे बर्थडे गिफ्ट के लिए.

KL Rahul ने लॉर्ड्स के मैदान पर लगाया शानदार शतक तो खुशी से झूम उठे Suniel Shetty, बेहद ही खास इनका रिश्ता
सुनील शेट्टी और केएल राहुल (Image Credit: Instagram)

केएल राहुल (KL Rahul) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया के बीच लंबे समय से अफेयर की चर्चा चल रही है. दोनों को कई बार साथ साथ स्पॉट किया गया. हालांकि दोनों ने ही अपने रिश्ते पर अभी तक खुलकर कोई बात नहीं कही है. लेकिन अब अफवाहों का बाजार इसी से गर्म है कि केएल राहुल और अथिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि सुनील शेट्टी भी कई मौकों पर बेटी के इस खास दोस्त की तारीफ करते दिखाई दे जाते हैं. 11 अगस्त को सुनील शेट्टी ने अपना जन्मदिन मनाया तो वहीं उन्हें केएल राहुल की तरफ से एक शानदार गिफ्ट मिला है. भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया और वह अब भी मैदान पर नॉट आउट होकर डटे हुए हैं.

लॉर्ड्स के मैदान पर राहुल का ये शतक देखने के बाद सुनील शेट्टी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा क्रिकेट के मक्का में शतक बधाई, आशीर्वाद, शुक्रिया मेरे बर्थडे गिफ्ट के लिए. जिसके बाद केएल राहुल ने भी सुनील शेट्टी के इस पोस्ट पर हग करने वाली इमोजी शेयर करके रिप्लाई किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

आपको बता दे कि इंग्लैंड के साथ चल रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन इंडिया का पलड़ा भारी रहा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी केएल राहुल (KL Rahul) 248 गेंद में 12 चौके और एक छक्का की मदद से 127 और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) 22 गेंद में एक रन बनाकर नाबाद हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2021 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).