भारतीय क्रिकेट टीम के इस स्टार खिलाड़ी को है अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा पर क्रश

'कॉफी विद करण 6' (Koffee With Karan 6) के आज के एपिसोड में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और केएल राहुल (KL Rahul) को देखा जाएगा

मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Instagram)

'कॉफी विद करण 6' (Koffee With Karan 6) के आज के एपिसोड में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और केएल राहुल (KL Rahul) को देखा जाएगा. शो में करण जौहर (Karan Johar) दोनों से कुछ मजेदार सवाल पूछते हुए नजर आएंगे. करण से बातचीत के दौरान केएल राहुल इस बात का खुलासा करेंगे कि उन्हें किस अभिनेत्री पर क्रश है. जब करण उनसे यह सवाल पूछते हैं, तब वह मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का नाम लेते हैं. इसके बाद केएल राहुल यह भी कहते हैं जब से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका के अफेयर की खबर सामने आई है, तब से उनका क्रश खत्म हो गया है.

आज के एपिसोड के कुछ प्रोमो पहले ही रिलीज कर दिए गए हैं. करण जौहर दोनों खिलाड़ियों से और भी कई रोचक सवाल पूछेंगे. वह केएल राहुल से पूछते हैं कि विराट कोहली और एमएस धोनी में से कौन ज्यादा अच्छा कप्तान है. इसका जवाब देते हुए राहुल कहते हैं कि, "आप हमारे साथ ऐसा क्यों कर रहे हो." साथ ही करण हार्दिक और राहुल के रिलेशनशिप को लेकर भी मजाक करते हुए दिखेंगे. साथ ही वह यह भी पूछेंगे कि दोनों में से कौन चीयरलीडर्स को देखकर डिस्ट्रैक्ट हो जाता है.

यह भी पढ़ें:-  मलाइका अरोड़ा ने अपने पेंडेंट को लेकर दी ये सफाई, खुद बताया 'AM' का मतलब

प्रोमोज देखकर यह साफ पता लग रहा है कि आज का एपिसोड काफी मजेदार होगा. दर्शकों में भी इस एपिसोड को देखने के लिए काफी उत्सुकता बनी हुई है. अब देखना होगा कि हार्दिक पांड्या और केएल राहुल और कौन से रोचक खुलासे करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट