King: शाहरुख खान की नई फिल्म 'किंग' होगी कूल और मसाला से भरपूर, एक्शन और इमोशन का जबरदस्त तड़का!
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'किंग' के बारे में खुलासा किया है. शाहरुख ने बताया कि यह फिल्म बेहद कूल और मसालेदार होगी, जिसमें एक्शन और इमोशन की भरपूर डोज़ देखने को मिलेगी.
King: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'किंग' के बारे में खुलासा किया है. शाहरुख ने बताया कि यह फिल्म बेहद कूल और मसालेदार होगी, जिसमें एक्शन और इमोशन की भरपूर डोज़ देखने को मिलेगी. शाहरुख खान ने फिल्म को "मासी" बताया, जो दर्शकों के हर वर्ग को आकर्षित करेगी. इस फिल्म में शाहरुख खान का दमदार अंदाज देखने को मिलेगा और फैंस के लिए यह फिल्म किसी तोहफे से कम नहीं होगी. Salman- Shahrukh Dance Video: अनंत-राधिका की शादी में सलमान और शाहरुख खान ने किया डांस, बॉलीविड के 'करण-अर्जुन' का वीडियो वायरल
शाहरुख का कहना है कि पूरी टीम मिलकर इस फिल्म को शानदार बनाने में जुटी हुई है, ताकि यह एक कूल, मासी, एक्शन और इमोशनल फिल्म बनकर उभर सके. शाहरुख के फैंस इस फिल्म के रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और उनका यह बयान निश्चित रूप से उनके उत्साह को और भी बढ़ा देगा.'किंग' फिल्म को लेकर अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन शाहरुख के इस बयान ने फैंस में इस फिल्म के लिए नई उम्मीदें जगा दी हैं.
'किंग' होगी कूल और मसाला से भरपूर
View this post on Instagram
आपको बता दें इस फिल्म में किंग खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी दिखाई देंगी. शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म डंकी में नजर आए थे जिसके लिए दर्शकों से उन्हें मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2024 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

