बॉलीवुड

Indoo Ki Jawani Trailer: इंदू की जवानी में डेटिंग एप से जुड़ गया पाकिस्तानी कनेक्शन, कियारा आडवाणी की फिल्म का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

इंदू की जवानी को मेकर्स 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं. इस फिल्म को मशहूर लेखक-फिल्मकार अबीर सेनगुप्ता ने डायरेक्ट किया है.

Indoo Ki Jawani Trailer: इंदू की जवानी में डेटिंग एप से जुड़ गया पाकिस्तानी कनेक्शन, कियारा आडवाणी की फिल्म का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
इंदू की जवानी ट्रेलर (Image Credit: YouTube)

Indoo Ki Jawani Trailer: कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बाद अब सिनेमाघर खुल चुके हैं. सूरज पे मंगल भारी के बाद अब इंदू की जवानी (Indoo Ki Jawani) के मेकर्स भी अपनी फिल्म को थियेटर में रिलीज करने जा रहे हैं. ऐसे में अब फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है. कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की इस फिल्म का ट्रेलर बेहद ही मजेदार है. फिल्म में बतौर लीड रोल कियारा नजर आने जा रही हैं जबकि उनके साथ मल्लिका दुआ और आदित्य सील भी अहम भूमिका में निभा रहे हैं. फिल्म में इंदू का किरदार निभा रही कियारा आडवाणी को सच्चे प्यार की तलाश है लेकिन उसकी ये तमन्ना पूरी नहीं हो पा रही है. इस कोशिश में उसे किन किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ये फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिल रहा है.

3 मिनट का ये ट्रिलर बेहद ही मस्ती और धमाल से भरा हुआ है. फिल्म में कियारा आडवाणी गाजियाबाद की रहने वाली हैं जिसे लूग इंदू नाम से बुलाते हैं. सच्चे प्यार की तलाश के चक्कर में डेटिंग एप का सहारा लेती हैं. लेकिन इस चक्कर उसकी लाइफ में कैसे भूचाल आता है ये सबकुछ इस ट्रेलर में देखने को मिल रहा है. लेकिन हद्द तो तब हो जाती है जब इंदू के घर एक पाकिस्तानी शख्स आ धमकता है. इंदू इन सबसे कैसे डील करेगी और क्या उसे सच्चा प्यार मिल पायेगा ये फिल्म देखने पर ही पता चलेगा.

इंदू की जवानी (Indoo Ki Jawani) को मेकर्स 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं. इस फिल्म को मशहूर लेखक-फिल्मकार अबीर सेनगुप्ता ने डायरेक्ट किया है. ये अबीर की पहली बॉलीवुड फिल्म है. जबकि फिल्म का निर्माण टी सीरीज, एम्मे एंटरटेनमेंट और इलेक्ट्रिक एपल्स द्वारा किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2020 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).