Khushi Kapoor Instagram Photos: श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट किया पब्लिक, देखें उनकी ये बेहद ग्लैमरस फोटोज
Khushi Kapoor Instagram Photos: श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी उन्हीं की तरह ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और अपनी पर्सनालिटी से लोगों को इम्प्रेस करती नजर आ रही हैं. एक तरफ जहां बड़ी बेटी जाह्नवी ने बॉलीवुड में अपने पांव जमाना शुरू कर दिया है वहीं अब छोटी बेटी खुशी भी अपने आकर्षक अंदाज से लोगों का ध्यान आकर्षित करती नजर आ रही हैं. खुशी ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम पब्लिक कर दिया है.
खुशी का वेरीफाइड इंस्टाग्राम प्राइवेट पर सेट था जिसे अब उन्होंने सार्वजनिक कर कर दिया है. यानी कोई भी इंस्टाग्राम यूजर उनके फोटोज और वीडियोज को उन्हें बिना फॉलो किये देख सकता है. खुशी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस समय एक लाख 8 हजार फॉलोअर्स मौजूद हैं और इसकी संख्या भी तेजी से बढ़ रही है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: Janhvi Kapoor Dance Video: जाह्नवी कपूर ने सूट पहनकर किया गजब का डांस, वीडियो हुआ वायरल
View this post on Instagram
खुशी ने यहां अपनी कई सारी हॉट फोटोज शेयर कर रखी हैं जिम्सने उनकी खूबसूरती देखने लायक है. बताया जाता है कि खुशी अपनी मॉम और बड़ी बहन की एक्ट्रेस न बनकर मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: बोनी कपूर ने पूरा किया श्रीदेवी का ये बड़ा सपना, इमोशनल ट्वीट करके जाहिर की खुशी
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर उनके ये ग्लैमरस फोटोज इसी बात के सबूत भी नजर आते हैं. इंटरनेट पर उनकी ये तस्वीरें काफी ज्यादा पसंद की जा रही है. खुशी 20 साल की हैं लेकिन इन तस्वीरों में इस बात का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है कि वो अभी महज इतनी कम उम्र की है.
View this post on Instagram
वहीं जाह्नवी कपूर 23 वर्ष की हैं. साल 2018 में श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी ने फिल्म 'धड़क' के प्रचार के दौरान बताया था कि किस तरह से मां के चले जाने के बाद खुशी ने उन्हें संभाला और उनका ख्याल रखा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2020 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

