कैटरीना कैफ की शानदार बल्लेबाजी देखकर कोहली और धोनी भी रह जाएंगे दंग, देखें वीडियो 

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों फिल्म 'भारत' (Bharat) की शूटिंग में व्यस्त हैं. हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था

कैटरीना कैफ क्रिकेट खेलती हुई नजर आई (Photo Credits: Instagram)

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों फिल्म 'भारत' (Bharat) की शूटिंग में व्यस्त हैं. हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में सलमान खान फिल्म के सेट पर क्रिकेट (Cricket) खेलते हुए नजर आए थे. सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि कैटरीना भी बल्लेबाजी करना अच्छी तरह जानती हैं. दरअसल, कैटरीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, वीडियो में कैटरीना चौकों और छक्कों की बरसात करती हुई नजर आ रही हैं.

कैटरीना ने वीडियो को एक खास कैप्शन दिया हैं. उन्होंने लिखा कि, "भारत के सेट पर पैक अप के बाद....क्योंकि वर्ल्ड कप नजदीक आ रहा है..अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आप भारतीय टीम के कप्तान से मेरे बारे में बात कर सकती हैं...स्विंग में थोड़े सुधार की जरूरत है लेकिन वैसे मैं इतनी भी बुरी ऑलराउंडर नहीं हूं. " साथ ही कैटरीना ने 'अपना टाइम आएगा' हैशटैग का भी प्रयोग किया.

आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' में सलमान और कैटरीना के अलावा तब्बू, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं और यह फिल्म इसी साल ईद के अवसर पर रिलीज होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से दी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Kangana Ranaut Backs Aishwarya Rai Cannes Look: ऐश्वर्या राय के कान्स लुक को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘खुद में क्या है, वो दिखाओ’

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Most Centuries In IPL History: आईपीएल इतिहास में इन टीम के बल्लेबाजों ने मैदान में मचाया हैं तांडव, जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक