बॉलीवुड

स्ट्रीट फूड की दीवानी है कैटरीना कैफ

अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कहना है कि अच्छा भोजन उनके चेहरे पर खुशी ले आता है. कैटरीना ने कहा, "खाना मुझे लुभाता है.

स्ट्रीट फूड की दीवानी है कैटरीना कैफ
(Photo Credits: IANS)

मुंबई: अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कहना है कि अच्छा भोजन उनके चेहरे पर खुशी ले आता है. कैटरीना ने कहा, "खाना मुझे लुभाता है. अच्छे भोजन से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. "द टाइम्स ऑफ इंडिया के 'फ्लर्टविथ योरसिटी' के अभियान के तहत कैटरीना ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरू में अपने खाद्य रहस्यों को साझा किया.

जब मुंबई और दिल्ली की बात आती है, तो कैटरीना को स्ट्रीट फूड बहुत पसंद है.

उन्होंने कहा, "मैं स्ट्रीट फूड के लिए मरती हूं. मुझे लगता है कि दिल्ली में आपके लिए कई विकल्प हैं. वहां बंगाली मार्केट की चाट, कबाब से लेकर चांदनी चौक के परांठे हैं. मैं सबकुछ खाना चाहती हूं."

भले ही वह खाने की शौकीन हैं लेकिन वह अपनी फिटनेस को लेकर भी जागरूक हैं और रोजाना जिम में व्यायाम करती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2018 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).