बॉलीवुड

रणबीर कपूर के साथ ब्रेक अप को लेकर कैटरीना कैफ ने किया ये बड़ा खुलासा

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था. दोनों को कई दफा साथ में देखा जाता है. साथ ही रणबीर और कैटरीना छुट्टियां मनाने भी साथ ही जाते थे मगर साल 2016 में दोनों के ब्रेक-अप ने फैन्स को हैरान कर दिया था. कैटरीना कैफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दैरान कहा कि वह रिलेशनशिप के बारे में इसलिए बात करती थी क्योंकि मीडिया को उसमें काफी रूचि थी.

रणबीर कपूर के साथ ब्रेक अप को लेकर कैटरीना कैफ ने किया ये बड़ा खुलासा
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर (Photo Credits : Instagram)

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था. दोनों को कई दफा साथ में देखा जाता है. साथ ही रणबीर और कैटरीना छुट्टियां मनाने भी साथ ही जाते थे मगर साल 2016 में दोनों के ब्रेक-अप ने फैन्स को हैरान कर दिया था. दोनों ही सितारों ने कई बार इस बारे में मीडिया से बात की है. कैटरीना कैफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दैरान कहा कि वह रिलेशनशिप के बारे में इसलिए बात करती थी क्योंकि मीडिया को उसमें काफी रूचि थी.

मिडडे को दिए गए इंटरव्यू में कैटरीना ने कहा कि, "अगर मैं चाहती तो मैं अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी बात नहीं करती. मैंने बात करने का फैसला लिया क्योंकि मीडिया को उसमे इंटरेस्ट था. मैं हर बार सवाल इग्नोर नहीं कर सकती थी. अगर मैं ऐसा करती तो मुझे रूड समझा जाता. तो सबसे अच्छा तरीका यही था कि मैं कम से कम शेयर करू और सच को स्वीकार करू. रणबीर और मैं एक दूसरे का सम्मान करते हैं और वो कभी नहीं बदलेगा."

यह भी पढ़ें:- एक्स-गर्लफ्रेंड्स कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के लिए रणबीर कपूर आज भी करते हैं ऐसा काम!

कैटरीना ने आगे कहा कि, "जब मेरा ब्रेक-अप हो रहा था, मेरी बहन भी इसी तरह के फेज से गुजर रही थी. तब मुझे अहसास हुआ कि मेरी लाइफ पब्लिक है और इस वजह से मुझे ज्यादा दुख हो रहा था लेकिन अंत में हम दोनों को ही परेशानी हो रही थी. मुझे किताबे पढ़ने से अच्छा लगता था. मेरे दोस्तों ने मुझे सपोर्ट किया. मुझे अब कोई पछतावा नहीं है."

आपको बता दें कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने 'जग्गा जासूस', 'राजनीति' और 'अजब प्रेम की गजब कहानी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2019 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).