विकास बहल की फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई देंगी कैटरीना कैफ? ऐसी है फिल्म की कहानी

ये एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें कैटरीना कैफ की अहम भूमिका होगी. फिल्म का नाम डेडली बताया जा रहा है. इसके साथ ही फिल्म की कहानी एक बाप बेटी की जोड़ी पर होंगी.

कैटरीना कैफ और विकास बहल (Photo Credits: Instagram)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ नजर आने जा रही कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म भले ही कुछ समय के लिए टल गई हो. लेकिन अब कैटरीना के फैन्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंबई मिरर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना कैफ डायरेक्टर विकास बहल (Vikas Bahl) की फिल्म में अब नजर आयेंगी. सुपर 30 के बाद ये विकास बहल की अगली फिल्म होने जा रही है. ये एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें कैटरीना कैफ की अहम भूमिका होगी. फिल्म का नाम डेडली बताया जा रहा है. इसके साथ ही फिल्म की कहानी एक बाप बेटी की जोड़ी पर होंगी. जिसके लिए डायरेक्टर अमिताभ बच्चन को पिता के रोल में चाहते हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस रोल के लिए बिग बी से बात चल रही है. उन्होंने फिल्म की कहानी सुन भी ली है और इसके लिए अपनी रूचि भी दिखाई है. हालांकि उन्होंने अभी ऑफिशियली फिल्म ज्वाइन नहीं की है. जबकि कैटरीना कैफ कई रीडिंग सेशन का हिस्सा बन चुकी हैं.

पहले ये फिल्म मई महीने में फ्लोर पर जानी थी. लेकिन पूरी दुनिया में छाए कोरोना वायरस के कहर के चलते इसकी रेकी डिले हो चुकी हैं. ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि पहले एक बार चीजें सामान्य हो जाए उसके बाद ही रेकी शुरू हो.

आपको बता दे कि कैटरीना कैफ की आखिरी रिलीज फिल्म भारत थी. जिसमें वो सलमान खान के साथ नजर आई थी. पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छा दम दिखाया था. जबकि सूर्यवंशी अभी रिलीज का इंतजार कर रही हैं. तो वहीं खबर है कि कैटरीना सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म हॉरर कॉमेडी में भी नजर आयेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या: पुलिस मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 'विश्वासघाती' ड्राइवर ही निकला मददगार

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिखाया दिन में तारे, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 412 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\