Coronavirus Outbreak: कैटरीना कैफ ने घर में धोए बर्तन, Video शेयर कर कही ये बात
देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के चलते महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरयाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पूरी तरह से लॉक डाउन का आदेश जारी किया गया है. ये लॉक डाउन 31 मार्च तक के लिए किया गया है. ऐसे में ज्यादातर लोग अपने घरों में मौजूद हैं और उन्हें बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.
Coronavirus in India: देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के चलते महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरयाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पूरी तरह से लॉक डाउन (Lock Down) का आदेश जारी किया गया है. ये लॉक डाउन 31 मार्च तक के लिए किया गया है. ऐसे में ज्यादातर लोग अपने घरों में मौजूद हैं और उन्हें बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. ऐसे में मुंबई में भी तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घर पर मौजूद हैं और अब अपने इस आइसोलेशन (Isolation) टाइम को कई अलग कामों में खुदको व्यस्त करके बिता रहे हैं.
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी अपने घर पर बर्तन मांजती हुई आईं. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए उसे कैप्शन दिया, "🍽 +🧽=🙂🏠 के कारण घर पर मिल रही हर मदद की आप सराहना करते हैं. सोशल डिस्टेंसिंग, घर पर मदद करें."ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट हुए बॉलीवुड सितारें, अमिताभ बच्चन से लेकर आलिया भट्ट तक ने फैन्स की अपील (Video)
View this post on Instagram
गौरतलब है कि मुंबई में लॉक डाउन और कर्फ्यू (Curfew) के आदेश से पहले ही फिल्म और टीवी शोज की शूटिंग पर 31 मार्च तक के लिए बंदी लगाने का फैसला ले लिया गया था. ऐसे में यहां हर तरह की शूटिंग का काम ठप पड़ा हुआ है. ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस: बिना जिम गए घर पर कैसे रखे खुद को फिट, कैटरीना कैफ और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो
View this post on Instagram
Dont mistake this for Quarantine This is the usual scene at home @kartikaaryan 😘
इस बीच अब बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी घर पर रहकर अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बिता रहे हैं. कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भी कैटरीना की तरह ही घर पर बर्तन धोते हुए नजर आए थे जिसका वीडियो उनकी बहन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2020 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

