IIFA 2025: किंग खान के बाद 'आईफा अवॉर्ड्स 2025' को होस्ट करेंगे कार्तिक आर्यन, बोले - शाहरुख खान को कोई बीट नहीं कर सकता (Watch Video)
आईफा अवॉर्ड्स 2025 का 25वां संस्करण जयपुर में आयोजित किया जाएगा और इसे होस्ट करेंगे बॉलीवुड के चहेते अभिनेता कार्तिक आर्यन. इस खास सिल्वर जुबली समारोह की प्रेस कॉन्फ्रेंस 24 जनवरी को मुंबई में आयोजित की गई.
IIFA 2025: आईफा अवॉर्ड्स 2025 का 25वां संस्करण जयपुर में आयोजित किया जाएगा और इसे होस्ट करेंगे बॉलीवुड के चहेते अभिनेता कार्तिक आर्यन. इस खास सिल्वर जुबली समारोह की प्रेस कॉन्फ्रेंस 24 जनवरी को मुंबई में आयोजित की गई. इस मौके पर 'चंदू चैंपियन' स्टार कार्तिक आर्यन और सुपरस्टार शाहरुख खान ने मंच की शोभा बढ़ाई. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कार्तिक ने कहा, "मैं दूसरा बेस्ट होस्ट बनने की कोशिश करुंगा क्योंकि शाहरुख खान सर को कोई नहीं बीट कर सकता."
इस पर शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में कहा, "चूंकि तुम होस्ट कर रहे हो, तो मैं तुम्हें कुछ सिखा देता हूं. बोलो - पधारो मारे आईफा, पधारो मारे देश राजस्थान, खंबाघनी." कार्तिक ने इसे हूबहू दोहराया और सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया. इस बार आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन राजस्थान की राजधानी जयपुर में होगा, जहां बॉलीवुड और टीवी जगत के तमाम सितारे शिरकत करेंगे. यह समारोह भारतीय सिनेमा के 25 साल के इस प्रतिष्ठित आयोजन की झलकियों से भरपूर होगा.
शाहरुख और कार्तिक का मस्ती भरा पल:
View this post on Instagram
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्तिक आर्यन और शाहरुख खान की केमिस्ट्री ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है. जयपुर में आयोजित होने वाला यह समारोह न सिर्फ मनोरंजन का केंद्र होगा, बल्कि भारतीय संस्कृति की झलक भी पेश करेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2025 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

