Kartik Aaryan का COVID-19 वनवास हुआ खत्म, एक्टर की रिपोर्ट आई नेगेटिव
बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर कार्तिक आर्यन ने आज कोरोना वायरस को मात दे दी है. एक्टर की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसके बाद अब वो काम पर लौटने की तैयारी में हैं.
Kartik Aaryan Tests Negative for COVID-19: बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर कार्तिक आर्यन ने आज कोरोनावायरस को मात दे दी है. एक्टर की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसके बाद अब वो काम पर लौटने की तैयारी में हैं. तकरीबन 2 हफ्ते तक आइसोलेशन में रहने के बाद कार्तिक ने इस बीमारी पर अपनी जीत हासिल कर ली है.
कार्तिक ने आज ट्विटर पर अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "नेगेटिव. 14 दिन का वनवास खत्म. काम पर लौट रहा हूं." उनकी इस फोटो पर कमेंट करते हुए लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं तथा उन्हें बधाई दे रहे हैं. कार्तिक ने 22 मार्च को सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया था कि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
Negative ➖
14 din ka vanvaas khatam 🕺🏻
Back to work 🦥 pic.twitter.com/8QDMPraUvm
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) April 5, 2021
आपको बता दें कि कार्तिक अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) के लिए शूट कर रहे थे जब खबर आई कि वें कोरोना से संक्रमित हैं. इस फिल्म में वो कियारा आडवाणी के साथ लीड रोल में नजर आएंगे. उनके कोरोना से संक्रमित होने के बाद फिल्म का काम रोक दिया गया था. अब एक बार फिर वो अनीस बज्मी की फिल्म के सेट पर लौटते हुए नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2021 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

