तैमूर ने बनाई पेंटिंग, करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा- 'इन-हाउस पिकासो'
करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान द्वारा बनाई गई एक ड्राइंग साझा की है, जिसे उन्होंने प्यार से 'इन-हाउस पिकासो' का नाम दिया है.
कोरोना वायरस के कारण देश में 21 दिन के लॉकडाउन का आदेश सरकार द्वारा दिया गया हैं . ऐसे में स्कूल और कॉलेजेस को छुट्टी दी गयी हैं. इसी बीच में बड़े लोग तो अपना समय सोशल अपने अपने अंदाज में बीता रहे हैं इसी बीच सेलेब्रिटी किड्स भी क्वारंटाइन को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. मीडिया का फेवरेट तैमूर भी अपने इस क्वारंटाइन को घर में ही एन्जॉय कर रहा हैं.
आप को बता दे की, करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) द्वारा बनाई गई एक ड्राइंग साझा की है, जिसे उन्होंने प्यार से 'इन-हाउस पिकासो'(In House Picasso) का नाम दिया है. करीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तैमूर की घर में रहने के दौरान की गतिविधियां साझा की. वहीं तैमूर ने आईसक्रीम की ड्राइंग भी बनाई, जिसे अभिनेत्री ने फोटो शेयरिंग एप पर साझा किया. यह भी पढ़े: सैफ अली खान टीवी पर दे रहे थे लाइव इंटरव्यू कि अचानक मास्क पहने आ गए तैमूर अली खान, देखें Cute Video
पोस्ट के कैप्शन में बेबो ने लिखा, "ये पूरी दुनिया तुम्हारी आईसक्रीम है मेरे प्यारे. हैशटैगइनहाउसपिकासो"
वहीं इस सप्ताह की शुरुआत में पिता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) द्वारा कोरोनोवायरस लॉकडाउन के बारे में एक टीवी पत्रकार के साथ लाइव साक्षात्कार के दौरान तैमूर ने स्पेशल एपीयरेंस दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2020 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

