बॉलीवुड

जब करीना कपूर ने चाय की कप देखकर हेल्पर को लगाई फटकार, कहा- गंदे कप में चाय क्यों दी? देखें Video

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी स्टाइल और अपनी खूबसूरत अदाओं के लिए जानी जाती हैं. करीना के फैंस अब लॉकडाउन में उन्हें बेहद मिस कर रहे हैं और ऐसे में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है जो काफी चर्चा में भी है.

जब करीना कपूर ने चाय की कप देखकर हेल्पर को लगाई फटकार, कहा- गंदे कप में चाय क्यों दी? देखें Video
करीना कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर (Kareena Kapoor) न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी स्टाइल और अपनी खूबसूरत अदाओं के लिए जानी जाती हैं. करीना के फैंस अब लॉकडाउन (Lockdown) में उन्हें बेहद मिस कर रहे हैं और ऐसे में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है जो काफी चर्चा में भी है. इस वीडियो में करीना एक शो के सेट पर बैठी हुई हैं. इस दौरान करीना अपने एक हेल्पर पर नाराज हो जाती हैं. वो उनसे कहती हैं कि उन्होंने उस गंदी कप में चाय क्यों दी? क्या उन्होंने उस कप को धोया था?

इसके बाद वो हेल्पर भी उनकी नाराजगी के आगे सकपका जाता है. दरअसल, करीना सोशल अपना रेडियो शो 'What Women Want 2' को होस्ट करती थी जिसके सेट से उनकी ये फोटो खूब वायरल हो रही हैं. ये भी पढ़ें: Lockdown: तैमूर अली खान ने पापा सैफ अली खान संग बनाई पेंटिंग, देखकर शॉक्ड रह गईं मॉम करीना कपूर

 

View this post on Instagram

 

Here's some more behind the scenes footage from the sets of #daburamlawhatwomenwant S2! @philipsindia

A post shared by Ishq (@dotheishqbaby) on

इस शो के सेट से उनके बिहाइंड द सीन्स वीडियो को हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया जो अब खूब वायरल हो रहा है.इस वीडियो में करीना एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) का इंटरव्यू करती हुई नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: Coronavirus: करीना कपूर ने की लोगों से अपील, कहा- अपने घर को सेनीटाइज करने न भूलें

बात करें फिल्मों की तो करीना हाल ही में इरफान खान, राधिका मदन और दीपक डोबरियाल के साथ फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आईं थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).