बॉलीवुड

करण जौहर ने अनुष्का शर्मा को लेकर किया यह खुलासा, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास

करण जौहर (Karan Johar) ने हाल ही में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर एक ऐसी बात कही जो सोशल मीडिया यूजर्स (Social Media Users) को जरा भी पसंद नहीं आई.

करण जौहर ने अनुष्का शर्मा को लेकर किया यह खुलासा, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास
करण जौहर और अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Instagram)

करण जौहर (Karan Johar)  ने हाल ही में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर एक ऐसी बात कही जो सोशल मीडिया यूजर्स (Social Media Users) को जरा भी पसंद नहीं आई. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' (Ae Dil hai Mushkil) में अनुष्का के किरदार को इसलिए मरना पड़ा क्योंकि वह रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के करैक्टर से प्रेम नहीं करती थी. उसे सजा देने के लिए मार दिया गया. करण के इस बयान पर सोशल मीडिया पर बवाल मचा गया है. कई यूजर्स ने उनके इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि, "लेडीज..पुरुषों को रिजेक्ट मत करों..तुम्हें कैंसर हो जाएगा और तुम मर जाओंगी."

दूसरे यूजर ने लिखा कि, "आज के दिन में ये मैंने सबसे वाहियात चीज पढ़ी है."

इसके अलावा भी कई यूजर्स ने करण जौहर को ट्रोल किया.

करण जौहर ने इंटरव्यू में कहा था कि, " 'ऐ दिल है मुश्किल' के लास्ट ट्रेक को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था. मेरा मानना है कि अनुष्का के किरदार को मरना ही था. उसे अयान से प्रेम नहीं था. अयान उससे बेहद प्यार करता था लेकिन बदले में उसे प्रेम नहीं मिला. सजा के तौर पर उसे कैंसर की बीमारी हुई."

यह भी पढ़ें:-  Video: करण जौहर के शो में पहुंची दीपिका और आलिया, रणबीर के बारे में पूछा सवाल तो मिला यह 'awkward' जवाब

आपको बता दें कि फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर और अनुष्का के अलावा ऐश्वर्या राय और फवाद खान जैसे सितारें भी अहम भूमिका में थे. साथ ही फिल्म में शाहरुख खान ने गेस्ट अपीयरेंस भी दी थी. करण जौहर ने इस फिल्म का निर्देशन किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2019 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).