BMC द्वारा तोड़े गए अपने दफ्तर पर पहुंची Kangana Ranaut, कहा- यहां आकर मेरा दिल एक बार फिर टूट गया!
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज मुंबई स्थित अपने उसी दफ्तर पहुंची जिसे मुंबई महानगपलिका ने पिछले साल अवैध निर्माण का हवाला देते हुए तोड़ दिया था. मनपा अधिकारीयों ने सितंबर, 2020 में कंगना के खार स्थित दफ्तर के कुछ हिस्सों को बुलडोजर से गिरा दिया था जिसके बाद से ये मामला हाईकोर्ट में दर्ज है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आज मुंबई स्थित अपने उसी दफ्तर पहुंची जिसे मुंबई महानगपलिका (Mumbai Municipal Corporation) ने पिछले साल अवैध निर्माण का हवाला देते हुए तोड़ दिया था. मनपा अधिकारीयों ने सितंबर, 2020 में कंगना के खार स्थित दफ्तर के कुछ हिस्सों को बुलडोजर से गिरा दिया था जिसके बाद से ये मामला हाईकोर्ट में दर्ज है. आज कंगना अपने उसी दफ्तर पहुंची और उसे इस हालत में देखकर वो दोबारा भावुक हो उठी.
कंगना ने ट्विटर पर अपने इस टूटे हुए दफ्तर की फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, "आज मैं अपने घर पर मीटिंग रख रही थी जब अक्षत रनौत जिन्होंने मणिकर्णिका फिल्म्स (Manikarnika Films) की स्थापना की और अकेले मेरे उपर दर्ज 700 मामलों को संभाल रहे हैं, उन्होंने अनुरोध किया कि मैं अपने इस दफ्तर पर आकर एक आपातकालीन मीटिंग को अटेंड करूं. मैं तैयार नहीं थी और इसे देखकर मेरा दिल आज फिर टूट गया."
I have been conducting meetings at my house, today Aksht Ranaut who founded Manikarnika Films with me also single handedly handling all 700 cases filed on me, insisted that today I attend important meeting regarding Emergency at the office,I wasn’t ready and my heart broke again. pic.twitter.com/mPfuCcmxOt
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 1, 2021
आपको बता दें कि कंगना ने इस महीने कंगना ने बीएमसी (BMC) के खिलाफ दर्ज केस को वापस ले लिया था. कंगना ने अपने टूटे हुए दफ्तर की पुनःमरमम्त के लिए मनपा को आवदेन भी दिया है जिसके बाद कानून के मुताबिक बीएमसी इसपर फैसला करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

