मनाली में कैफे और रेस्तरां खोलने की तैयारी में जुटी Kangana Ranaut

मंगलवार को कंगना ने उस जगह की फोटो शेयर की, जहां उनका कैफे शुरू होने वाला है. सिनेमा के अलावा वह खाने को लेकर कितनी पैशनेट हैं, इसका खुलासा भी कंगना ने किया है.

कंगना रनौत (Image Credit: Twitter)

अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने गृहनगर मनाली (Manali) में कैफे और रेस्तरां खोलकर फूड और बेवरेज बिजनेस में कदम रखने जा रही हैं. मंगलवार को कंगना ने उस जगह की फोटो शेयर की, जहां उनका कैफे शुरू होने वाला है. सिनेमा के अलावा वह खाने को लेकर कितनी पैशनेट हैं, इसका खुलासा भी कंगना ने किया है. अभिनेत्री ने कहा, "मेरे नए ड्रीम वेंचर को आपके साथ शेयर कर रही हूं, जो हमें और करीब लाएगा. फिल्मों के अलावा मेरा दूसरा पैशन फूड है. फूड एंड बेवरेज इंडस्ट्री में छोटी सी शुरुआत करते हुए मनाली में मेरा पहला कैफे और रेस्तरां बना रही हूं. इतना शानदार काम करने के लिए मेरी टीम को धन्यवाद."

हाल ही में कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस नए वेंचर को लेकर इशारा किया था लेकिन इस बारे में उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी थी. उन्होंने अपनी आगामी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धाकड़' का भोपाल में शूटिंग शेड्यूल पूरा करने के बाद रविवार को ट्वीट कर इस बारे में इशारा किया था.

उन्होंने लिखा था, "शेड्यूल पूरा हुआ.. सबसे शानदार लोग, चीफ रजी और मेरे प्यारे दोस्त सोहेल का धन्यवाद, पूरी टीम को धन्यवाद, जिसके साथ मैंने जिंदगी का बेहतरीन समय बिताया. धाकड़ बहुत ही शानदार होने जा रही है. अब दूसरे मिशन पर जा रही हूं. जल्द ही नया वेंचर आ रहा है."

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें